रोहिणी में ₹1.5 करोड़ की हेरोइन बरामद, 3 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

दिनांक:

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रोहिणी इलाके से करीब ₹1.5 करोड़ की हेरोइन बरामद कर तीन ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक मुख्य सप्लायर और दो सप्लाई करने वाले शामिल हैं।

बुध विहार थाना पुलिस की टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम देते हुए कुल 357 ग्राम हेरोइन जब्त की। साथ ही नशीले पदार्थों की सप्लाई में इस्तेमाल की जा रही एक मोटरसाइकिल भी कब्जे में ली गई है।

पुलिस को मिली विशेष सूचना के आधार पर सेक्टर-24, रोहिणी स्थित भगवान महावीर मार्ग के पास जाल बिछाया गया, जहां से समीर अहमद (21) और आशीष सोनी (29) को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से करीब 300 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

आगे की जांच में एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया, जो इस नेटवर्क का मुख्य स्रोत बताया जा रहा है। पुलिस को शक है कि ये गिरोह शहर में बड़े स्तर पर ड्रग सप्लाई में शामिल है।

इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है और पूरे नेटवर्क का खुलासा करने का प्रयास कर रही है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

लोकप्रिय

और संबंधित खबरें
Related

त्रिपुरा के व्यक्ति पर कथित नस्लीय टिप्पणी के आरोप में यूट्यूबर गिरफ्तार; रिजिजू ने कार्रवाई की बात कही थी

दिल्ली: त्रिपुरा मूल के एक व्यक्ति पर कथित नस्लीय...

उत्तरी दिल्ली AATS ने चोरी के 38 दोपहिया वाहन बरामद किए; छह गिरफ्तार, 41 मामले सुलझे

दिल्ली: उत्तरी जिले की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड ने...

दिल्ली में 25 अक्टूबर को SIR के अंतिम विशेष शिविर; 30 अक्टूबर तक दे सकते हैं दावे और आपत्तियां

दिल्ली: मतदाता सूची में अपना नाम जांचने, नाम जुड़वाने...