AAP का बड़ा फैसला: राघव चड्ढा हटाए गए, अशोक मित्तल बने राज्यसभा उपनेता

दिनांक:

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) ने बड़ा संगठनात्मक फैसला लेते हुए राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता पद से हटा दिया है। उनकी जगह पंजाब से राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल को नया उपनेता नियुक्त किया गया है।

इस संबंध में AAP ने राज्यसभा सचिवालय को आधिकारिक पत्र भी सौंप दिया है।

सूत्रों के अनुसार, यह निर्णय पार्टी के भीतर बढ़ती असंतोष की भावना के बीच लिया गया है। बताया जा रहा है कि पार्टी के कठिन समय, खासकर दिल्ली आबकारी नीति मामले के दौरान, राघव चड्ढा की सक्रियता कम दिखाई दी और वे पार्टी के साथ खड़े नजर नहीं आए।

इसी पृष्ठभूमि में पार्टी नेतृत्व ने राज्यसभा में अधिक सक्रिय और प्रभावी प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए यह बदलाव किया है।

पिछले कुछ समय से राघव चड्ढा की पार्टी गतिविधियों में कम मौजूदगी को लेकर अटकलें भी लगाई जा रही थीं। ऐसे में अशोक मित्तल की नियुक्ति को AAP के भीतर नेतृत्व और रणनीति में अहम बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

लोकप्रिय

और संबंधित खबरें
Related

कैंपस से घर तक सुरक्षा: दिल्ली LG ने अंधेरे स्थान हटाने, CCTV और आवास ऑडिट के निर्देश दिए

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार के विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों की...

DJB के 50,000 पेंशनरों को कैशलेस इलाज, पहले पैसे जुटाने के बोझ से राहत

नई दिल्ली: दिल्ली जल बोर्ड के सेवानिवृत्त कर्मचारियों और...

रिश्वत मामले में प्रशांत विहार थाने के SI को सीबीआई ने पकड़ा

नई दिल्ली: सीबीआई ने रिश्वत मामले में प्रशांत विहार...

बवाना में बैग से 8.116 किलो गांजा बरामद, महिला गिरफ्तार

Read this story in English नई दिल्ली: बवाना में मुनक...