नई दिल्ली: धौला कुआं से मदनगीर के सफर के दौरान ऑटो में छूटे दो बैग पुलिस ने बरामद कर लिए। इनमें एक सेवानिवृत्त शिक्षक के शादी के गहने और ₹5 लाख नकद थे।
अंबेडकर नगर थाना पुलिस ने ऑटो का पता लगाकर गहनों और नकदी सहित दोनों बैग उनके मालिक को लौटा दिए।
हेड कांस्टेबल जसराज ने ऑटो की पहचान और उसका पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली। ऑटो की आवाजाही का सुराग तलाशते हुए पुलिस पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन तक पहुंची। इसके बाद चालक का पता लगाकर सामान बरामद किया गया।
डीसीपी अनंत मित्तल के नेतृत्व वाले दक्षिण जिले की अंबेडकर नगर थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की।

