PM Modi’s birthday: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने की घोषणा, पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 15 दिवसीय सेवा पखवाड़े में 75 योजनाएँ होंगी समर्पित

दिनांक:

नई दिल्ली, 13 सितंबर: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज दिल्ली सचिवालय में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, सांसदगण, विधायकगण, पार्षदगण और जिलाध्यक्षों के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़े की तैयारियों की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में भाजपा सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री मोदी का यह पहला जन्मदिवस है, जो राजधानी के लिए ऐतिहासिक और प्रेरणादायी अवसर है। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व से प्रेरणा लेकर हम दिल्ली के विकास कार्यों को नई गति और दिशा देंगे।”

यह सेवा पखवाड़ा 15 दिनों तक चलेगा, जिसके दौरान भाजपा सरकार द्वारा जनता को 75 कल्याणकारी और विकास योजनाएँ समर्पित की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि इन योजनाओं को जनता तक पहुँचाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।

Also Reads: Delhi CM Rekha Gupta Announces 15-Day Seva Pakhwada, 75 Development Schemes to be Dedicated to Citizens on PM Modi’s Birthday

रेखा गुप्ता ने कहा कि यह सेवा पखवाड़ा दिल्ली में सुशासन और विकास का नया अध्याय लिखेगा और विकसित दिल्ली, विकसित भारत के संकल्प की ओर एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

लोकप्रिय

और संबंधित खबरें
Related

मोलरबंद स्कूल के बच्चों को सुरक्षित जगह भेजने के निर्देश, सोमवार तक क्षतिग्रस्त कमरों की मरम्मत

एमसीडी ने मोलरबंद स्कूल के बच्चों के लिए सुरक्षित वैकल्पिक स्थान और सोमवार तक कमरों की मरम्मत के निर्देश दिए; जैतपुर रोड जलभराव का स्थायी समाधान भी मांगा।

सीमापुरी इमारत हादसे में मृतकों की संख्या तीन हुई, आठ घायल; मलबे में तलाश जारी

सीमापुरी इमारत हादसे में तीन मौतें और आठ घायल; करीब 150 कर्मी बचाव कार्य में जुटे, आसपास की तीन इमारतों और ईदगाह की चारदीवारी को नुकसान।

डीयू में छात्राओं की बात सुनीं रेखा गुप्ता, अंधेरे रास्तों और सुरक्षा की कमियां दूर करने के निर्देश

रेखा गुप्ता ने डीयू की छात्राओं से बातचीत के बाद अंधेरे स्थान, टूटी फुटपाथ, सीसीटीवी की कमी और कचरे की समस्या तुरंत दूर करने के निर्देश दिए।

द्वारका पुलिस ने 250 से अधिक छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर खतरों के प्रति जागरूक किया

द्वारका पुलिस ने ट्रिनिटी इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में 250 से अधिक छात्राओं को व्यक्तिगत सुरक्षा और साइबर खतरों के प्रति जागरूक किया।