नई दिल्ली, 13 सितम्बर: दिल्ली के बिजली विभाग के 100 से अधिक कर्मचारियों को वर्षों से लंबित प्रमोशन मिलने के बाद सचिवालय में खुशी का माहौल रहा। कर्मचारियों ने सरकार के इस फैसले पर आभार जताया और इसे अपने लंबे संघर्ष की बड़ी जीत करार दिया।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह केवल प्रशासनिक निर्णय नहीं बल्कि “27 साल की उपेक्षा और बदहाली के बाद न्याय की बहाली” है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार दिल्ली को विकास की पटरी पर वापस लाने और कर्मचारियों के अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
आज दिल्ली सचिवालय में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने वर्षों से लंबित प्रमोशन बहाल होने पर सरकार के प्रति आभार प्रकट किया।
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) September 13, 2025
यह वास्तव में प्रसन्नता और संतोष का क्षण है कि कर्मचारियों के लंबे संघर्ष का आज सुखद परिणाम सामने आया है। 100 से अधिक कर्मचारियों को प्रमोशन और टाइम-बाउंड… pic.twitter.com/ILZqscl6S8
गुप्ता ने कहा, “यह क्षण केवल प्रसन्नता का नहीं बल्कि हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। हम पारदर्शिता, ईमानदारी और सुशासन की नई परंपराएँ गढ़ रहे हैं ताकि दिल्ली सुशासन और विकास का मॉडल बन सके।”
इस मौके पर दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद समेत कई गणमान्यजन मौजूद रहे और उन्होंने इस ऐतिहासिक फैसले को राजधानी के लिए सकारात्मक कदम बताया।