Olympic Winners: ओलंपिक विजेताओं को अब मिलेगा ₹7 करोड़ और सरकारी नौकरी: दिल्ली बनी देश का पहला राज्य – मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

दिनांक:

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने मंगलवार को खिलाड़ियों के हित में ऐतिहासिक फैसला लेते हुए ओलंपिक और पैरा ओलंपिक पदक विजेताओं के लिए इनामी राशि और सरकारी नौकरी की व्यवस्था को अभूतपूर्व रूप से बढ़ा दिया है। इस निर्णय की घोषणा मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक के बाद X (पूर्व ट्विटर) पर की।

इस फैसले के साथ, दिल्ली देश का पहला राज्य बन गया है जो ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेताओं को ₹7 करोड़ की सबसे अधिक पुरस्कार राशि देगा। सिल्वर मेडल पर ₹5 करोड़ और ब्रॉन्ज मेडल पर ₹3 करोड़ दिए जाएंगे। इससे पहले यह राशि क्रमशः ₹3 करोड़, ₹2 करोड़ और ₹1 करोड़ थी।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को दिल्ली सरकार में ग्रुप A की नौकरी और ब्रॉन्ज मेडल विजेताओं को ग्रुप B की नियुक्ति दी जाएगी।

रेखा गुप्ता ने अपने पोस्ट में लिखा, “यह फैसला सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि जीवन भर के आत्म-सम्मान और सुरक्षा का भरोसा है जो हम अपने खिलाड़ियों को दे रहे हैं।”

Delhi Becomes First State to Offer ₹7 Crore Reward, Govt Jobs to Olympic Medal Winners: CM Rekha Gupta

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि कॉमनवेल्थ, एशियन और नेशनल गेम्स में पदक विजेताओं के लिए भी इनामी राशि और नियुक्तियों की व्यवस्था को बेहतर और व्यापक बनाया गया है, ताकि दिल्ली के हर युवा को यह भरोसा हो कि उसकी मेहनत की पहचान और सम्मान होगा।

Also Read: Delhi Becomes First State to Offer ₹7 Crore Reward, Govt Jobs to Olympic Medal Winners: CM Rekha Gupta

गुप्ता ने यह भी कहा कि यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘खेल को राष्ट्रनिर्माण का माध्यम’ मानने वाले विज़न से प्रेरित होकर लिया गया है और यह दिल्ली के युवाओं और खिलाड़ियों को स्थायित्व, सम्मान और नए अवसर देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

लोकप्रिय

और संबंधित खबरें
Related

पंजाबी बाग प्रदूषण जांच: शकूर बस्ती रेलवे यार्ड की धूल पर चालान और सशर्त सीलिंग कार्रवाई के निर्देश

नई दिल्ली: पंजाबी बाग प्रदूषण हॉटस्पॉट के निरीक्षण के...

PM-UDAY फ्रीहोल्ड संपत्तियों के नियमितीकरण के लिए SWAGAM पर आवेदन कर सकते हैं: MCD

MCD के अनुसार, PM-UDAY के तहत फ्रीहोल्ड संपत्तियों के मालिक SWAGAM पोर्टल पर नियमितीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं।

दिल्ली में त्योहारों से पहले सात बेकरी स्थलों की जांच; 10 नमूने लिए गए

नई दिल्ली: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार...

एनडीएमसी सांगली मेस संयंत्र की क्षमता 2,500 किलो प्रतिदिन तक बढ़ाएगा

नई दिल्ली: नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने सांगली...