Date:

दिल्ली EV पॉलिसी 2026–2030: बड़ी सब्सिडी, स्क्रैपिंग इंसेंटिव और 100% टैक्स छूट से इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बढ़ावा

नई दिल्ली: प्रदूषण से जूझ रही राजधानी को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली EV पॉलिसी 2026–2030 का ड्राफ्ट जारी किया है और नागरिकों से इसमें सुझाव देने की अपील की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “दिल्ली में प्रदूषण है, हवा खराब है — यह कहना आसान है, लेकिन समाधान क्या है?” इसी सवाल का जवाब देने के लिए सरकार ने एक ठोस और दीर्घकालिक नीति तैयार की है।

यह ड्राफ्ट Transport Department की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है और दिल्लीवासियों को 30 दिनों के भीतर सुझाव देने का मौका दिया गया है, जिससे यह नीति जनभागीदारी से तैयार हो सके।

2-व्हीलर (ई-स्कूटर):

  • वर्ष 1: ₹30,000 तक सब्सिडी
  • वर्ष 2: ₹20,000 तक
  • वर्ष 3: ₹10,000 तक

3-व्हीलर (ई-ऑटो):

  • वर्ष 1: ₹50,000
  • वर्ष 2: ₹40,000
  • वर्ष 3: ₹30,000

गुड्स व्हीकल्स (इलेक्ट्रिक):

  • वर्ष 1: ₹1,00,000
  • वर्ष 2: ₹75,000
  • वर्ष 3: ₹50,000

पुरानी गाड़ी हटाने पर इंसेंटिव (Scrapping Incentive):

  • 2-व्हीलर: ₹10,000
  • 3-व्हीलर: ₹25,000
  • कार: ₹1,00,000
  • गुड्स व्हीकल: ₹50,000

टैक्स में बड़ी राहत:

रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन पर 100% छूट

सरकार ने स्पष्ट किया कि गठन के पहले दिन से ही दिल्ली को स्वच्छ, हरित और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। यह EV पॉलिसी उसी दिशा में एक बड़ा कदम है, जिससे इलेक्ट्रिक वाहनों को आसान और सस्ता बनाया जा सके।

ई-स्कूटर, ई-रिक्शा और इलेक्ट्रिक गुड्स व्हीकल्स पर आकर्षक सब्सिडी देकर साफ परिवहन को बढ़ावा दिया जा रहा है। साथ ही, पुरानी और प्रदूषण फैलाने वाली गाड़ियों को हटाने के लिए भी प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह नीति तभी सफल होगी जब हर नागरिक इसमें भागीदारी करेगा और अपने सुझाव देगा।

कैसे भेजें सुझाव:

  • Email: evpolicy2026@gmail.com
  • Post: Joint Commissioner (EV), Transport Department, GNCTD, 5/9, Under Hill Road, Delhi – 110054

संदेश साफ है: “हमारी दिल्ली, हमारी जिम्मेदारी।” इस पॉलिसी के जरिए दिल्ली सरकार इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को तेज करने और देश में एक नई मिसाल स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Popular

More like this
Related

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में चार कथित शराब तस्कर पकड़े गए; अवैध शराब के 205 क्वार्टर बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने शहर के उत्तर-पूर्वी जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान चार कथित शराब तस्करों को पकड़ा है। उत्तर-पूर्वी जिला...

महिला के नाम से फर्जी Instagram अकाउंट बनाकर डिजिटल स्टॉकिंग और बदनाम करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने एक महिला के नाम से कथित तौर पर फर्जी Instagram अकाउंट बनाने और उसका इस्तेमाल उसे परेशान तथा बदनाम करने के लिए करने के आरोप...

फर्जी UPI स्क्रीनशॉट से दुकानदारों को ₹30.81 लाख से अधिक की चपत लगाने वाला अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ा गया: दिल्ली पुलिस

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने एक कथित अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिस पर फर्जी UPI भुगतान स्क्रीनशॉट दिखाकर दुकानदारों को धोखा देने और उनके मोबाइल फोन...

खाद्य सुरक्षा के ‘गंभीर’ उल्लंघनों पर FSSAI ने एंडाज एयरोसिटी और जेडब्ल्यू मैरियट दिल्ली को नोटिस जारी किए

नई दिल्ली: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा से जुड़े कथित गंभीर उल्लंघन सामने आने के बाद दिल्ली के एंडाज एयरोसिटी का संचालन...