नई दिल्ली: दिल्ली जल बोर्ड के पाइपलाइन बिछाने के काम के कारण न्यू रोहतक रोड पर कमल टी-प्वाइंट से रामस्वरूप विद्यार्थी मार्ग के बीच दोनों तरफ का यातायात अगले 10 दिनों तक प्रभावित रहेगा। दिल्ली यातायात पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने यात्रियों को जहां संभव हो, प्रभावित हिस्से से बचने, वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने और यात्रा की योजना पहले से बनाने की सलाह दी है।

वाहन चालकों से डायवर्जन संकेतों और यातायात कर्मियों के निर्देशों का पालन करने, धैर्य रखने तथा तैनात पुलिसकर्मियों के साथ सहयोग करने को भी कहा गया है।

