दिल्ली मेट्रो फेज-V को हरी झंडी: ₹12,014 करोड़ में 3 नए कॉरिडोर, 2028 तक पूरा लक्ष्य

दिनांक:

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने मेट्रो फेज-V (ए) के तहत तीन नए कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है। करीब ₹12,014 करोड़ की लागत से बनने वाले इन कॉरिडोर का निर्माण कार्य वर्ष 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस विस्तार से राजधानी में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए कहा कि मेट्रो विस्तार से यात्रियों को सुगम और समयबद्ध यात्रा सुविधा मिलेगी, सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव घटेगा और प्रदूषण नियंत्रण में मदद मिलेगी।

Delhi Metro Phase V Gets Green Signal: ₹12,014 Crore Plan to Transform Capital by 2028

आर.के. आश्रम मार्ग–इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर

इस कॉरिडोर में 9 प्रस्तावित स्टेशन होंगे और यह सेंट्रल विस्टा क्षेत्र से होकर गुजरेगा। इससे दिल्ली के प्रशासनिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक क्षेत्रों को सीधे मेट्रो नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। सरकार के अनुसार, प्रतिदिन लगभग 60 हजार कर्मचारी और करीब 2 लाख यात्री इससे लाभान्वित होंगे।

एयरोसिटी–आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-1 कॉरिडोर

यह लाइन इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 तक सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगी, जिससे यात्रियों और एयरपोर्ट कर्मचारियों को सुविधा मिलेगी।

तुगलकाबाद–कालिंदी कुंज कॉरिडोर

इस मार्ग पर 3 स्टेशन प्रस्तावित हैं, जो दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के क्षेत्रों को बेहतर मेट्रो सुविधा से जोड़ेंगे।

सरकार का कहना है कि मेट्रो नेटवर्क के इस विस्तार से राजधानी में यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Also Read: Delhi Metro Phase V Gets Green Signal: ₹12,014 Crore Plan to Transform Capital by 2028


कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

लोकप्रिय

और संबंधित खबरें
Related

मोलरबंद स्कूल के बच्चों को सुरक्षित जगह भेजने के निर्देश, सोमवार तक क्षतिग्रस्त कमरों की मरम्मत

एमसीडी ने मोलरबंद स्कूल के बच्चों के लिए सुरक्षित वैकल्पिक स्थान और सोमवार तक कमरों की मरम्मत के निर्देश दिए; जैतपुर रोड जलभराव का स्थायी समाधान भी मांगा।

सीमापुरी इमारत हादसे में मृतकों की संख्या तीन हुई, आठ घायल; मलबे में तलाश जारी

सीमापुरी इमारत हादसे में तीन मौतें और आठ घायल; करीब 150 कर्मी बचाव कार्य में जुटे, आसपास की तीन इमारतों और ईदगाह की चारदीवारी को नुकसान।

डीयू में छात्राओं की बात सुनीं रेखा गुप्ता, अंधेरे रास्तों और सुरक्षा की कमियां दूर करने के निर्देश

रेखा गुप्ता ने डीयू की छात्राओं से बातचीत के बाद अंधेरे स्थान, टूटी फुटपाथ, सीसीटीवी की कमी और कचरे की समस्या तुरंत दूर करने के निर्देश दिए।

द्वारका पुलिस ने 250 से अधिक छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर खतरों के प्रति जागरूक किया

द्वारका पुलिस ने ट्रिनिटी इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में 250 से अधिक छात्राओं को व्यक्तिगत सुरक्षा और साइबर खतरों के प्रति जागरूक किया।