दिल्ली पुलिस ने 20 लाख रुपये से अधिक के एक्सपायर्ड विदेशी खाद्य उत्पाद बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया, सात आरोपी गिरफ्तार

दिनांक:

नई दिल्ली, 3 जुलाई: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के ओखला इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों के एक्सपायर्ड खाद्य उत्पादों की अवैध बिक्री करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी एक्सपायर्ड उत्पादों की निर्माण (Manufacturing) और एक्सपायरी (Expiry) तिथियों में हेरफेर कर उन्हें दोबारा पैक करके असली उत्पाद के रूप में बाजार में बेच रहे थे।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह सुनियोजित तरीके से कार्य कर रहा था और उपभोक्ताओं को धोखा देकर एक्सपायर्ड विदेशी खाद्य उत्पादों को नए पैक में बेच रहा था। इससे न केवल उपभोक्ताओं की सुरक्षा बल्कि खाद्य गुणवत्ता मानकों पर भी गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 20 लाख रुपये से अधिक मूल्य के एक्सपायर्ड अंतरराष्ट्रीय ब्रांडेड खाद्य उत्पाद बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी उत्पादों के मूल लेबल में कथित तौर पर छेड़छाड़ कर निर्माण एवं समाप्ति तिथि बदलते थे और बाद में उन्हें नए पैकेज में बाजार में उतार देते थे।

मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दर्शन सिंह सचदेवा, नितेश भारद्वाज, नरेंद्र कुमार, कपिल, लकी ओझा, प्रेम यादव और पवन कुमार यादव के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, गिरोह में अलग-अलग लोगों की भूमिकाएं तय थीं। कुछ आरोपी एक्सपायर्ड उत्पादों की व्यवस्था करते थे, जबकि अन्य उन पर नई तारीखें अंकित कर दोबारा पैकिंग और बाजार में आपूर्ति का काम करते थे।

दिल्ली पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि एक्सपायर्ड खाद्य उत्पाद कहां से लाए जाते थे, इन्हें किन-किन दुकानों और वितरकों तक पहुंचाया गया तथा क्या इस नेटवर्क का विस्तार दिल्ली के अलावा अन्य राज्यों तक भी था।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

पोस्ट साझा करें:

लोकप्रिय

और संबंधित खबरें
Related

भारत इस वित्त वर्ष में एक ट्रिलियन डॉलर के निर्यात की राह पर: वाणिज्य सचिव

नई दिल्ली: भारत वित्त वर्ष 2026–27 में वस्तुओं और...

वित्त मंत्री सीतारमण ने वित्तीय क्षेत्र के प्रतिनिधियों के साथ की पांचवीं बजट-पूर्व बैठक

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट...

दिल्ली में प्रदूषण की निगरानी बढ़ाने के निर्देश, ICCC में मुख्यमंत्री की बैठक

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विभागों को सड़क...

बीमा पॉलिसी पर लोन के नाम पर ठगी के मामले में चार गिरफ्तार: दिल्ली पुलिस

नई दिल्ली: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली की साइबर पुलिस ने जीवन...