दिल्ली पुलिस ने हाईटेक अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश; मास्टरमाइंड समेत 4 गिरफ्तार, 11 लग्जरी कारें और इलेक्ट्रॉनिक की-प्रोग्रामिंग उपकरण बरामद

दिनांक:

नई दिल्ली, 7 जुलाई: दिल्ली पुलिस की रोहिणी जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर लग्जरी कारें चुराने वाले एक अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए मास्टरमाइंड समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 11 चोरी की लग्जरी कारें, एक चोरी का ऑटो रिक्शा, 50 इलेक्ट्रॉनिक चाबियां, की-प्रोग्रामिंग मशीन, लैपटॉप, जीपीएस डिटेक्टर तथा अन्य हाईटेक उपकरण बरामद किए हैं।

रोहिणी के डीसीपी शशांक जायसवाल ने बताया कि यह कार्रवाई एडिशनल डीसीपी सतीश कुमार की निगरानी में एसीपी अजमेर सिंह तथा इंस्पेक्टर संदीप गोदारा के नेतृत्व में स्पेशल स्टाफ की टीम ने की।

पीजी रूम में बनाया था हाईटेक लैब

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी एक पीजी में रहकर लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक की-प्रोग्रामिंग मशीन और अन्य आधुनिक उपकरणों की मदद से कुछ ही मिनटों में लग्जरी कारों की डुप्लीकेट कम्प्यूटरीकृत चाबियां तैयार कर लेते थे। इसके बाद बिना शीशा तोड़े और बिना लॉक तोड़े कारों को आसानी से स्टार्ट कर चोरी कर फरार हो जाते थे।

दिन में रेकी, रात में चोरी

जांच में यह भी सामने आया कि गिरोह के सदस्य दिन के समय संभावित वाहनों की रेकी करते थे और रात के समय सुनसान इलाकों में खड़ी लग्जरी कारों को निशाना बनाते थे। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मदद से वे मौके पर ही नई चाबी प्रोग्राम कर वाहन लेकर फरार हो जाते थे।

बड़ी मात्रा में बरामदगी

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बरामद किया है:

  • 11 चोरी की लग्जरी कारें
  • 1 चोरी का ऑटो रिक्शा
  • 50 इलेक्ट्रॉनिक/कम्प्यूटरीकृत चाबियां
  • की-प्रोग्रामिंग मशीन
  • लैपटॉप
  • जीपीएस डिटेक्टर
  • वाहन चोरी में इस्तेमाल होने वाले कई अत्याधुनिक उपकरण

बरामद वाहनों में शामिल हैं:

  • 3 हुंडई क्रेटा
  • 2 मारुति बलेनो
  • 1 महिंद्रा थार
  • 1 हुंडई अल्काज़ार
  • तथा अन्य कई लग्जरी वाहन।

पूरे नेटवर्क की जांच जारी

दिल्ली पुलिस अब इस अंतरराज्यीय गिरोह के अन्य सदस्यों, चोरी की गाड़ियों की खरीद-फरोख्त के नेटवर्क, इस्तेमाल किए गए हाईटेक उपकरणों के स्रोत तथा अन्य राज्यों में दर्ज वाहन चोरी के मामलों से इनके संभावित संबंधों की जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी तथा और अधिक चोरी के वाहनों की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

लोकप्रिय

और संबंधित खबरें
Related

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों के प्रवेश-निकास द्वार आज रात 9 बजे से बंद रहेंगे

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों के प्रवेश-निकास द्वार 9 अक्टूबर रात 9 बजे से अगले आदेश तक बंद रहेंगे। नई दिल्ली में इंटरचेंज भी उपलब्ध नहीं होगा।

बुराड़ी के पांच लेन वाले केंद्र में सालाना एक लाख वाहनों की फिटनेस जांच

बुराड़ी ATS में सालाना एक लाख वाहनों की जांच होगी। दिल्ली की कुल स्वचालित परीक्षण क्षमता 2.5 लाख से अधिक है।

दिल्ली में मिशन ANMOL का विस्तार, नवजातों के 63 विकारों की होगी मुफ्त स्क्रीनिंग

मिशन ANMOL में 63 विकारों की मुफ्त स्क्रीनिंग होगी। दिल्ली ने सालाना लक्ष्य बढ़ाकर 2.5 लाख नवजात किया है।

मधु विहार में दो संदिग्ध पकड़े गए, फोन और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

मधु विहार पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़कर मोबाइल फोन और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की। वाहन चोरी का एक और मामला भी सुलझा।