Date:

दिल्ली में नए फैमिली कोर्ट कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास, न्यायपालिका को मिलेगी मजबूती

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार न्यायपालिका के सहयोग से कोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी दिशा में आज रोहिणी सेक्टर-14 में नए फैमिली कोर्ट कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री सूर्यकांत जी के करकमलों द्वारा किया गया।

इस नए कॉम्प्लेक्स में 18 कोर्ट रूम के साथ बच्चों के लिए प्ले एरिया, फीडिंग रूम और कॉन्फ्रेंस रूम जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे पारिवारिक मामलों की सुनवाई अधिक व्यवस्थित और तेज़ हो सकेगी, साथ ही महिलाओं और बच्चों के लिए न्यायालय का वातावरण अधिक सुविधाजनक और संवेदनशील बनेगा।

यह परियोजना दिल्ली की न्यायिक व्यवस्था को मजबूत करने और लोगों को समय पर और सुलभ न्याय दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश श्री मनमोहन जी, दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री देवेंद्र कुमार उपाध्याय जी, न्यायमूर्ति श्रीमती ज्योति सिंह जी, न्यायमूर्ति श्री वी.के. राव जी, न्यायमूर्ति श्री संजीव नरूला जी, और रोहिणी कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री राजीव तेहलान जी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Popular

More like this
Related

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के वरिष्ठ अधिकारी एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO नियुक्त

अयोध्या, 2 सितंबर: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सेवानिवृत्त एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा को अपना पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है। ट्रस्ट के बयान के अनुसार, पिछले...

सौरभ भारद्वाज का आरोप, दिल्ली सरकार की स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया है कि भाजपा के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार के अधीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं और सरकारी स्वास्थ्य...

दिल्ली लक्ष्मी योजना शुरू, 1 सितंबर से महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2,500

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने दिल्ली लक्ष्मी योजना शुरू कर दी है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को 1 सितंबर से हर महीने ₹2,500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। सरकार ने...

जमरूदपुर के विरासत स्थलों से MCD ने हटाया अतिक्रमण, 10 से अधिक ट्रक मलबा निकाला

दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (MCD) ने दक्षिणी क्षेत्र के जमरूदपुर गांव स्थित विरासत स्मारक स्थलों पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाते हुए 60 से अधिक कर्मचारियों को तैनात किया और 10...