नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी की सड़क परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत 803 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक राशि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का हृदय से आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस निर्णय से दिल्ली की सड़क कनेक्टिविटी मज़बूत होगी, ट्रैफिक जाम कम होगा और राजधानी के बुनियादी ढांचे के विकास को नई गति और दिशा मिलेगी।
एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए CM गुप्ता ने लिखा, “प्रधानमंत्री मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व और डबल इंजन सरकार के सहयोगी दृष्टिकोण के चलते दिल्ली आज प्रगति की नई ऊँचाइयाँ छू रही है। यह निर्णय राजधानी को एक आधुनिक, सुगम और समृद्ध शहर बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।”
दिल्ली में सड़कों के विकास हेतु केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत 803 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक राशि के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी एवं माननीय केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री @nitin_gadkari जी का राजधानी की समस्त जनता की ओर से हृदय की गहराइयों से आभार। यह निर्णय दिल्ली… pic.twitter.com/0Tu1PilvLk
— CMO Delhi (@CMODelhi) September 11, 2025
उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि सड़क विकास परियोजनाएँ न केवल यात्रियों की सुविधा बढ़ाएँगी बल्कि आर्थिक गतिविधियों को भी गति देंगी और दिल्ली को विश्वस्तरीय राजधानी बनाने में अहम भूमिका निभाएँगी।

