एमसीडी मिनी फुटबॉल लीग: 1,200 से ज्यादा बच्चे, 35 मिनट के मैच और विजेता टीम को ₹1 लाख

दिनांक:

नई दिल्ली: नगर निगम के प्राथमिक स्कूलों के 1,200 से ज्यादा बच्चों के लिए शुरू हुई एमसीडी मिनी फुटबॉल लीग में मैच 35 मिनट के होंगे और हर विजेता टीम को ₹1 लाख का पुरस्कार मिलेगा। अंडर-9 और अंडर-11 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं की 120 से अधिक टीमों ने पंजीकरण कराया है।

एमसीडी मिनी फुटबॉल लीग 2026 का उद्घाटन शनिवार को दिल्ली गेट स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में हुआ। दिल्ली नगर निगम ने एसआईटीडीएस (SITDS) के सहयोग से पहली बार इस लीग का आयोजन किया है। उद्घाटन मुकाबले में साउथ जोन की बालिकाओं की टीम ने सेंट्रल जोन को हराया।

बच्चों की उम्र के हिसाब से छोटा मैच फॉर्मेट

निगम की शिक्षा समिति के अध्यक्ष योगेश वर्मा ने बताया कि नौ और ग्यारह वर्ष आयु वर्ग के बच्चों की शारीरिक क्षमता को ध्यान में रखते हुए मैच में 15-15 मिनट के दो हाफ होंगे। बीच में पांच मिनट का ब्रेक रहेगा। इस तरह एक मैच का कुल समय 35 मिनट होगा। प्रत्येक विजेता टीम को ₹1 लाख दिए जाएंगे।

मोबाइल स्क्रीन से मैदान तक लाने पर जोर

महापौर प्रवेश वाही ने कहा कि शिक्षा विभाग की इस पहल का उद्देश्य बच्चों को मोबाइल स्क्रीन से दूर कर खेल के मैदान से जोड़ना है। इससे अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व जैसे गुण विकसित करने तथा जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभा को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

खुद निगम विद्यालय के छात्र रहे वाही ने आयोजन को अपने लिए गौरव का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष कबड्डी, खो-खो, टेबल टेनिस और क्रिकेट को भी लीग में शामिल किया जाएगा।

महापौर ने इस पहल को प्रधानमंत्री के खेलो इंडिया विजन और राष्ट्रीय शिक्षा नीति से जोड़ते हुए कहा कि इसे मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के मार्गदर्शन में शुरू किया गया है। उन्होंने लोगों से निगम के विद्यालयों और अस्पतालों में उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील भी की।

वाही ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, भारतीय रेलवे वित्त निगम, पंजाब नेशनल बैंक, निविया, दिल्ली सॉकर एसोसिएशन और स्पोर्ट्स अपना समेत आयोजन के प्रायोजकों और सहयोगियों का आभार जताया।

उद्घाटन समारोह में निगमायुक्त संजीव खिरवार, शिक्षा समिति अध्यक्ष योगेश वर्मा, निगम के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य अतिथि मौजूद रहे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

लोकप्रिय

और संबंधित खबरें
Related

नशीले पदार्थों से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बनीत सिंह तलवार गिरफ्तार, ED को पांच दिन की हिरासत

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय ने अर्ध-प्रसंस्कृत टैल्क में छिपाकर...

ओखला में ₹62.68 लाख की ठगी के दो मामले, तीन आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस ने करीब ₹62.68 लाख...

अलीपुर में गैंग हमले की साजिश नाकाम: कश्मीरी गेट पर आठ हथियारों के साथ आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली: अलीपुर में प्रतिद्वंद्वी गोगी गैंग के एक...

उत्तर दिल्ली में अतिरिक्त डीसीपी पुखराज कमल गुप्ता के नेतृत्व में गश्त, लोगों से संवाद पर जोर

नई दिल्ली: उत्तर जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त-I पुखराज...