Date:

1 crore looted from Zubi Jewelers: दिल्ली के दयालपुर में ज़ुबी ज्वेलर्स से 1 करोड़ से अधिक की लूट, बदमाशों ने दुकानदार और ग्राहकों को बनाया बंधक

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के दयालपुर इलाके में सोमवार शाम एक ज्वेलरी शॉप से ₹1 करोड़ से ज्यादा की लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बदमाशों ने ‘ज़ुबी ज्वेलर्स’ नाम की दुकान को निशाना बनाया और बंदूक की नोक पर दुकानदार और ग्राहकों को बंधक बनाकर लूट को अंजाम दिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 4 से 5 बदमाश दुकान में घुसे। इनमें से चार बदमाश दुकान के अंदर दाखिल हुए जबकि एक बाहर निगरानी करता रहा। उन्होंने दुकान का शटर अंदर से बंद कर लिया और हथियार निकालकर सभी को धमकाया। इस दौरान बदमाशों ने करीब 20 से 25 मिनट के भीतर एक किलो से अधिक सोना, लगभग 15 किलो चांदी और नगदी लूट ली।

More than 1 crore looted from Zubi Jewelers in Dayalpur, Delhi, miscreants held shopkeeper and customers hostage

स्थानीय ज्वेलरी एसोसिएशन के अनुसार, लूट के समय दुकान के अंदर कुछ ग्राहक भी मौजूद थे। सभी को हथियार दिखाकर चुप कराया गया और किसी को भी बाहर निकलने नहीं दिया गया। लूट की यह घटना व्यापारियों और स्थानीय निवासियों में भय का माहौल पैदा कर गई है।

Also Read: Over ₹1 Crore Looted from Delhi’s Zubi Jewellers in Broad Daylight, Customers and Shop Owner Held Hostage at Gunpoint

घटना की जानकारी मिलते ही दयालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास की दुकानों और सड़कों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। फिलहाल दिल्ली पुलिस की ओर से लूट की कुल रकम को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

स्थानीय व्यापारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई है और पुलिस से इलाके में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि किसी ने संदिग्ध गतिविधि देखी है तो तुरंत जानकारी दें।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Popular

More like this
Related

गोविंदपुरी अग्निकांड: पांच मंजिला इमारत में लगी आग से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली, 12 जून: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में स्थित एक पांच मंजिला रिहायशी इमारत में बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात भीषण आग लगने से तीन लोगों की...

एम. नागराज, पवन खेड़ा, मंसूर अली खान और मल्लिकार्जुन खड़गे राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित

बेंगलुरु, 11 जून: कर्नाटक से राज्यसभा की चार सीटों के लिए आयोजित द्विवार्षिक चुनाव-2026 में भाजपा उम्मीदवार एम. नागराज तथा कांग्रेस उम्मीदवार पवन खेड़ा, मंसूर अली खान और मल्लिकार्जुन खड़गे...

‘लड्डू गोपाल भी चुरा ले गया!’ मंदिर चोरी का आरोपी 48 घंटे में गिरफ्तार, मूर्तियां और धार्मिक सामग्री बरामद

नई दिल्ली, 11 जून: उत्तर दिल्ली के बुराड़ी इलाके में स्थित एक मंदिर से भगवान की मूर्तियां और धार्मिक सामग्री चोरी करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने 48 घंटे...

सराय जुलेना रेड लाइट पर हिट-एंड-रन में ट्रैफिक पुलिसकर्मी घायल; CCTV से काली Kia कार की पहचान

नई दिल्ली, 10 जून: दक्षिण दिल्ली के सराय जुलेना रेड लाइट पर ड्यूटी के दौरान एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी को टक्कर मारकर फरार होने वाले वाहन की पहचान दिल्ली पुलिस ने...