नई दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग के शाम के बुलेटिन के अनुसार, भीषण चक्रवाती तूफान मुरासु 2 नवंबर को रात 8:30 बजे दक्षिण आंध्र प्रदेश तट के पास कावली से लगभग 60 किमी पूर्व में केंद्रित था। इससे पहले के बुलेटिन में इसके भीषण चक्रवाती तूफान में बदलने की जानकारी दी गई थी।
तूफान पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में 14.9 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 80.6 डिग्री पूर्वी देशांतर के पास था। यह नेल्लोर से लगभग 80 किमी उत्तरपूर्व, ओंगोल से 90 किमी दक्षिणपूर्व और मछलीपट्टनम से 160 किमी दक्षिण-दक्षिणपश्चिम में स्थित था। आईएमडी के अनुसार, पिछले छह घंटों में यह 12 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ा था।
The Severe Cyclonic Storm “Murasu” [Pronunciation: Murasu]” over Westcentral Bay of Bengal moved north-northwestwards with a speed of 12 kmph during past 06 hours and lay centered at 2030 hours IST of today, the 02nd November, 2026 over Westcentral Bay of Bengal off south Andhra Pradesh coast, near Latitude 14.9°N and Longitude 80.6°E, about 60 km east of Kavali (Andhra Pradesh), 80 km northeast of Nellore (Andhra Pradesh), 90 km southeast of Ongole (Andhra Pradesh), and 160 km south-southwest of Machilipatnam (Andhra Pradesh).
It is very likely to continue to move northwestwards and cross south Andhra Pradesh coast as a Severe Cyclonic Storm with wind speed of 100 to 110 kmph gusting to 120 kmph between Nellore and Narsapur, close to Ongole during midnight (2330 Hrs IST) of today, the 02nd November to early hours (0400 Hrs IST) of tomorrow, the 3rd November, 2026.
The Severe Cyclonic Storm “Murasu” is under the continuous surveillance of Doppler Weather Radars at Chennai, Machilipatnam and Visakhapatnam.
— India Meteorological Department (@Indiametdept) November 2, 2026
रात में तट पार करने का पूर्वानुमान
आईएमडी ने मुरासु के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए नेल्लोर तथा नरसापुर के बीच, ओंगोल के करीब दक्षिण आंध्र प्रदेश का तट पार करने का पूर्वानुमान दिया। इसके लिए 2 नवंबर की रात 11:30 बजे से 3 नवंबर की सुबह 4 बजे के बीच का समय बताया गया।
विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, तट पार करते समय यह भीषण चक्रवाती तूफान बना रह सकता है और हवा की रफ्तार 100–110 किमी प्रति घंटे, झोंकों में 120 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है।
आईएमडी ने बताया कि चेन्नई, मछलीपट्टनम और विशाखापट्टनम के डॉपलर मौसम रडार तूफान पर लगातार निगरानी रख रहे हैं।

