
नई दिल्ली: निहाल विहार थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। दिल्ली पुलिस के बाहरी जिले के मुताबिक, इस कार्रवाई से वाहन चोरी का एक मामला सुलझाया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले झपटमारी, हथियार और चोरी से जुड़े 10 आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है।

