नई दिल्ली: दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में रविवार को बच्चों और स्थानीय निवासियों ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का कारण क्षेत्र के एकमात्र पार्क में दुकानों के निर्माण का प्रस्ताव बताया जा रहा है।
नर्मदा और सरस्वती अपार्टमेंट के बच्चों ने तख्तियां और तिरंगा हाथ में लेकर पार्क परिसर में नारेबाजी की और इस फैसले को बच्चों के भविष्य और खेल के अधिकार के खिलाफ बताया। बच्चों के साथ उनके अभिभावक और स्थानीय निवासी भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
स्थानीय रेज़िडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के अध्यक्ष ने कहा कि इस पार्क के अलावा बच्चों के खेलने के लिए इलाके में कोई दूसरा स्थान नहीं है।
उन्होंने आरोप लगाया कि DDA की इस योजना से बच्चों की खेलने की आज़ादी छिन जाएगी और हरित क्षेत्र भी प्रभावित होगा।
#WATCH : Children along with Parents of Saraswati and Narmada society, Vasant Kunj, Delhi protesting against #DDA for possible cutting down of parks for making shops within the society's premises. At a time when AQI is reaching ATH.
— Dhruv Sharma (@advdhruvsharma) January 26, 2026
📍 Sector D, Pocket 6 , Vasant kunj , Delhi. pic.twitter.com/7TYAS3wUJI
“हमने इस मुद्दे पर पहले भी कई बार शिकायतें दर्ज कराई हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई या जवाब नहीं मिला,” RWA अध्यक्ष ने कहा।
प्रदर्शन कर रहे निवासियों ने मांग की कि DDA इस प्रस्ताव को तुरंत वापस ले और किसी भी निर्माण से पहले स्थानीय लोगों से संवाद करे। फिलहाल, इस मामले पर DDA की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

