Date:

थप्पड़ का बदला… मौत! दिल्ली पुलिस ने 18 घंटे में सुलझाई तौहीद हत्याकांड की गुत्थी, तीन आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली, 5 जुलाई: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में 20 वर्षीय तौहीद की चाकू मारकर हत्या के मामले को दिल्ली पुलिस ने महज 18 घंटे में सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, हत्या की वजह पहले हुए विवाद के दौरान पड़े एक थप्पड़ का बदला थी।

पुलिस जांच के अनुसार, कुछ समय पहले तौहीद का आरोपियों के साथ विवाद हुआ था। इस दौरान तौहीद ने कथित तौर पर एक आरोपी को थप्पड़ मारा था और दूसरे आरोपी को धमकी दी थी। इसी घटना का बदला लेने के लिए तीनों आरोपियों ने मिलकर हत्या की साजिश रची।

योजना के तहत आरोपियों ने तौहीद को एक पार्क में बुलाया, जहां उस पर चाकू से कई वार किए गए। गंभीर रूप से घायल तौहीद की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस ने जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों, स्थानीय जानकारी तथा अन्य सुरागों के आधार पर महज 18 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर दिया।

पुलिस ने इस मामले में शहनवाज़, नूर हसन और अनस को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उन्होंने पुराने विवाद और बेइज्जती का बदला लेने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है और हत्या से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Popular

More like this
Related

दिल्ली पुलिस को नई टीम, LG ने 43 IPS और DANIPS अधिकारियों के तबादले व पोस्टिंग के आदेश दिए

नई दिल्ली, 18 अगस्त: दिल्ली पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। पुलिस स्थापना बोर्ड की सिफारिश पर उपराज्यपाल ने 43 IPS और DANIPS अधिकारियों के तत्काल...

दिल्ली ACB ने पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन, पूर्व DJB CEO उदित प्रकाश राय समेत छह को STP टेंडर मामले में गिरफ्तार किया

नई दिल्ली, 18 अगस्त: दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) ने दिल्ली जल बोर्ड के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) के विस्तार और उन्नयन से जुड़े टेंडर में कथित भ्रष्टाचार...

दिल्ली लक्ष्मी योजना में 18 दिनों में करीब 8 लाख पंजीकरण; 26 अगस्त से मिलेंगे स्वीकृति पत्र

नई दिल्ली: दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत महज 18 दिनों में करीब आठ लाख पंजीकरण दर्ज किए गए हैं। योजना के लिए पात्र महिलाओं को 26 अगस्त से तालकटोरा स्टेडियम...

NTA ने परीक्षा टीम में किया बदलाव, 600 विशेषज्ञ हटाए; प्रश्नपत्रों की चार-स्तरीय जांच की योजना

नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में सुधारों को लेकर हुई अनुवर्ती बैठक में परीक्षाओं के सुचारु संचालन के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा और...