नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने दक्षिणी रिज की करीब 1,000 एकड़ अतिरिक्त भूमि को रिजर्व फॉरेस्ट घोषित करने की मंजूरी दी है। सरकार के मुताबिक, इसके बाद राजधानी का अधिसूचित रिज क्षेत्र बढ़कर लगभग 13,000 एकड़ हो जाएगा।
सरकार ने कहा कि इस कदम के तहत देशज प्रजातियों को बढ़ावा देने, क्षतिग्रस्त इलाकों के पारिस्थितिक पुनरुद्धार और वनीकरण पर जोर दिया जाएगा। इसे रिज की जैव विविधता और पर्यावरणीय संतुलन मजबूत करने की दिशा में उठाया गया कदम बताया गया है।
यह जानकारी दिल्ली सरकार के आधिकारिक X अकाउंट से जारी की गई।

