नई दिल्ली: दिल्ली जल बोर्ड ने गुरुवार को बताया कि वजीराबाद पॉन्ड में यमुना का अमोनिया स्तर फिलहाल करीब 0.5 पीपीएम दर्ज किया गया है, जो प्रबंधन योग्य सीमा के भीतर और नियंत्रण में है।
बोर्ड के मुताबिक स्थिति की निगरानी की जा रही है और जल शोधन कार्यों पर कोई बड़ा असर नहीं है। बोर्ड ने कहा कि पानी के उत्पादन में कोई कटौती नहीं की जा रही और नदी के पानी पर निर्भर सभी जल शोधन संयंत्रों से आपूर्ति बिना रुकावट सामान्य रूप से जारी है।

