नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध पटाखा निर्माण इकाई का भंडाफोड़ कर गोकलपुरी पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा है। जिला पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार मौके से 880 तैयार पटाखे, 600 अधबने पटाखे और 34 किलोग्राम संदिग्ध विस्फोटक पाउडर के साथ निर्माण उपकरण बरामद हुए।

गोकलपुरी में भराई और तौल मशीन भी बरामद
पुलिस की बरामदगी संबंधी जानकारी के मुताबिक, जब्त सामान में पटाखों के खाली खोल, एक भराई मशीन, एक तौल मशीन और पैकेजिंग सामग्री भी शामिल है।

