नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने गिफ्ट और पार्सल के नाम पर साइबर ठगी से जुड़े मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई हजरत निजामुद्दीन थाने की जंगपुरा पुलिस चौकी की टीम ने की।
पुलिस के मुताबिक, यह संगठित नेटवर्क बैंक खातों और बैंकिंग किट की आपूर्ति करता था। नेटवर्क के कथित तौर पर नाइजीरियाई सहयोगियों से जुड़े होने की बात भी पुलिस ने कही है।

कार्रवाई के दौरान ₹43,000 नकद, 20 एटीएम कार्ड, सात सिम कार्ड और छह मोबाइल फोन बरामद किए गए।
पुलिस ने बताया कि पैसों के लेन-देन का पता लगाने और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने के लिए जांच जारी है।

