नई दिल्ली: हेरिटेज मोटरिंग क्लब ऑफ इंडिया (HMCI) की ट्री प्लांटेशन हिस्टोरिक व्हीकल्स ड्राइव के दौरान 31 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक नई दिल्ली के कुछ हिस्सों में यातायात नियंत्रित किया जा सकता है। यह आयोजन राष्ट्रीय एकता दिवस और सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर है। इसमें करीब 25 विंटेज और क्लासिक कारों तथा 15 मोटरसाइकिलों या स्कूटरों के शामिल होने की उम्मीद है।
यात्रा प्रेसिडेंट्स बॉडी गार्ड से शुरू होकर तालकटोरा स्टेडियम, आरएमएल चौक, गुरुद्वारा रकाब गंज, नीति आयोग, चेम्सफोर्ड क्लब, होटल ले मेरिडियन, जनपथ रोड, मोतीलाल नेहरू प्लेस राउंडअबाउट, मोतीलाल नेहरू मार्ग और शाहजहां रोड से गुजरेगी। इसका समापन शाहजहां रोड स्थित 12/1 जामनगर हाउस पर होगा।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, जरूरत पड़ने पर मार्ग के इन 13 चौराहों पर यातायात नियंत्रित किया जा सकता है:
- अकबर रोड / मान सिंह रोड
- शाहजहां रोड / सी-हेक्सागन
- 11 मूर्ति रेड लाइट
- R/A JSR
- के.जी. मार्ग / फिरोज शाह रोड क्रॉसिंग
- जनपथ / टॉल्स्टॉय मार्ग क्रॉसिंग
- R/A RML
- R/A GRG
- R/A रेल भवन
- R/A बोट क्लब क्रॉसिंग
- R/A सुनहरी मस्जिद
- विजय चौक
- पटेल चौक
यात्रा में शामिल वाहन सामान्य यातायात प्रवाह के साथ चलेंगे। प्रमुख चौराहों पर तैनात यातायातकर्मी मौजूदा स्थिति के अनुसार आवाजाही नियंत्रित करेंगे। आपातकालीन वाहनों की आवाजाही निर्बाध रहेगी।
लोगों से यात्रा की योजना पहले बनाने, यातायातकर्मियों के निर्देशों का पालन करने और सुचारु यातायात व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की गई है।

