नई दिल्ली: उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस की एंटी-बर्गलरी सेल ने थाना केशव पुरम में दर्ज चोरी की वारदात को महज 5 घंटे में सुलझाते हुए आरोपी अभिषेक उर्फ राजे (25) को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के कब्जे से एक सोने का कड़ा, एक सोने का कंगन और ₹2,750 नकद बरामद किए गए।

पुलिस के मुताबिक आरोपी इससे पहले भी चोरी के तीन मामलों में शामिल रहा है।
गिरफ्तारी की घोषणा करने वाली जिला पुलिस की पोस्ट में एंटी-बर्गलरी सेल के हेड कांस्टेबल लक्ष्मीकांत और संजीव को श्रेय दिया गया है।
संबंधित खबरें भी पढ़ें:

