नई दिल्ली: दिल्ली के नरेला में दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां एक 10 साल के बच्चे की पटाखे चलाने के दौरान दुखद मौत हो गई। दिवाली के अवसर पर रविवार को यह बच्चा पटाखा फोड़ रहा था, तभी यह हादसा हुआ।
दिल्ली पुलिस का इस मामले पर कहना है कि पटाखा बच्चे के हाथ में ही फट गया था। बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
हादसे के वक्त की तस्वीरें भी सामने आई हैं।

