नई दिल्ली: उत्तरी जिला पुलिस ने ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर लाहौरी गेट थाना क्षेत्र के खारी बावली में सघन गश्त और अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया।
अभियान का मकसद यातायात सुचारु रखना, पैदल चलने वालों के रास्ते साफ रखना और बाजार में आवाजाही आसान बनाना था। पुलिस ने यह नहीं बताया कि कितना अतिक्रमण हटाया गया।

