नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड (एएटीएस) ने पटेल नगर थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद वांछित गैंगस्टर प्रकाश उर्फ आकाश उर्फ चीनू को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी को गोली लगी।
आरोपी नबी करीम थाने का घोषित बदमाश (बीसी) है। वह सितंबर में सदर बाजार-नबी करीम शोभायात्रा के दौरान प्रकाश उर्फ चीनू गैंग और विकास कालिया गैंग के बीच हुई हिंसक झड़प के मामले में वांछित था।

