Delhi Schools Bomb Threat: दिल्ली में बम धमकी से हड़कंप: इस हफ्ते चौथी बार 45 से अधिक स्कूलों को मिली धमकी, पुलिस ने शुरू की तलाशी

दिनांक:

नई दिल्ली: दिल्ली के 45 से अधिक स्कूलों को शुक्रवार को बम की धमकी भरे ईमेल मिले, जिससे छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों में भारी दहशत फैल गई। यह इस सप्ताह का चौथा मामला है जब राजधानी के स्कूलों को इस तरह की धमकियाँ मिली हैं।

दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वॉड और फायर डिपार्टमेंट की टीमें तुरंत हरकत में आ गईं और सभी प्रभावित स्कूलों में सर्च ऑपरेशन और निकासी प्रक्रिया शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि अब तक की सभी धमकियाँ फर्जी प्रतीत होती हैं, लेकिन हर एक मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।

जिन स्कूलों को धमकी मिली है उनमें शामिल हैं:

  • पीतमपुरा: मैक्सफोर्ट जूनियर स्कूल, गुरु नानक स्कूल
  • द्वारका: सेंट थॉमस स्कूल, जीडी गोयनका स्कूल, DIS एज स्कूल, मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल, द्वारका इंटरनेशनल स्कूल, ला पेटिट मोंटेसरी
  • पश्चिम विहार: रिचमंड स्कूल, दून पब्लिक स्कूल
  • रोहिणी: MRG स्कूल (सेक्टर 3), DPS रोहिणी, सॉवरेन पब्लिक स्कूल, हेरिटेज पब्लिक स्कूल (सेक्टर 24), दिल्ली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल (सेक्टर 9), अभिनव पब्लिक स्कूल (सेक्टर 3), द हेरिटेज स्कूल
  • दक्षिणी दिल्ली: समरफील्ड इंटरनेशनल स्कूल, द इंडियन स्कूल (सादिक नगर), एमिटी इंटरनेशनल स्कूल (साकेत), DPS (मथुरा रोड), माटर डेई स्कूल (तिलक लेन)
  • अन्य स्कूल:
    • भारती पब्लिक स्कूल (स्वास्थ्य विहार)
    • हमदर्द पब्लिक स्कूल (संगम विहार)
    • सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल (राज निवास मार्ग)
    • नॉर्थ दिल्ली पब्लिक स्कूल (शालीमार बाग)
    • न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल (विकासपुरी)
    • मीरा नर्सरी स्कूल (जनकपुरी)
    • प्रूडेंस स्कूल
    • DPS आरके पुरम, ईस्ट ऑफ कैलाश, वसंत विहार
    • द ब्रिटिश स्कूल (चाणक्यपुरी)
    • दिल्ली जैन पब्लिक स्कूल (पालम)
    • जूनियर दिल्ली स्कूल
    • दिल्ली सिटी स्कूल (बवाना)
    • फेथ अकादमी (प्रसाद नगर)
    • कैम्ब्रिज फाउंडेशन स्कूल (राजौरी गार्डन)
    • बिग फेदर इंटरनेशनल स्कूल
    • कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल (अशोक विहार)

एक अधिकारी ने बताया कि ईमेल में धमकी दी गई थी कि कक्षा के अंदर या परिसर में बम छिपाया गया है, जो बच्चों को नुकसान पहुँचा सकता है। हालांकि अब तक कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है, लेकिन साइबर क्राइम टीमें जांच में जुटी हैं।

Bomb threat in Delhi: More than 45 schools received threats for the fourth time this week, police started searching

गृह मंत्रालय को भी इस मामले की जानकारी दी गई है, और अब जांच में यह भी देखा जा रहा है कि कहीं यह कोई संगठित साजिश तो नहीं है।

इधर, अभिभावक घबराकर स्कूलों की ओर दौड़े, कई स्कूलों ने दिनभर के लिए कक्षाएं रद्द कर दी हैं।

लगातार मिल रही धमकियों ने स्कूल सुरक्षा व्यवस्था और बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

लोकप्रिय

और संबंधित खबरें
Related

जाफराबाद में चोरी की स्कूटी बरामद, कुछ ही घंटों में आरोपी गिरफ्तार: पुलिस

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली की जाफराबाद थाना पुलिस ने...

दिल्ली में ₹2.10 करोड़ की डिजिटल अरेस्ट ठगी से जुड़े खाते के मामले में दो गिरफ्तार

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली पुलिस ने ₹2.10 करोड़ की...

ऑपरेशन ट्राइडेंट में 18 गिरफ्तार, 1,424 बैंक खाते फ्रीज: अमित शाह

नई दिल्ली: सीमा पार नशीले पदार्थों की तस्करी के...

28 अक्टूबर को आंध्र तट पार कर सकता है अति प्रचंड चक्रवाती तूफान: आईएमडी

body.single.single-post.postid-12702 .td_block_wrap.tdb_single_bg_featured_image .tdb-featured-image-bg{height:clamp(280px,calc(144.02vw - 57.61px),520px)!important;max-height:520px!important;background-size:contain!important;}नई दिल्ली: बंगाल की खाड़ी...