Jai Bhim Mukhyamantri Pratibha Vikas Yojana: ‘जय भीम योजना’ में 145 करोड़ का घोटाला, CM रेखा गुप्ता ने AAP पर दलितों के नाम पर भ्रष्टाचार का लगाया आरोप

दिनांक:

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी (AAP) पर ‘जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना’ के तहत ₹145 करोड़ के घोटाले का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि योजना का वास्तविक बजट महज ₹15 करोड़ था, लेकिन AAP सरकार ने फर्जी कोचिंग क्लेम्स और बिलों के जरिए करीब ₹145 करोड़ की फाइलें आगे बढ़ा दीं।

CM गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा, “‘आप’ सरकार द्वारा चलाई जा रही “जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना” में वर्ष 2021-22 में गंभीर वित्तीय अनियमितताएं सामने आई हैं। इस योजना का बजट सिर्फ ₹15 करोड़ था, लेकिन ‘आप’ सरकार ने लगभग ₹145 करोड़ के फर्ज़ी बिलों वाली फाइलों को आगे बढ़ा दिया।”

AAP Committed Massive Fraud in 'Jai Bhim' Coaching Scheme: Delhi CM Rekha Gupta Demands Accountability

उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी ने दलितों के नाम पर सत्ता हथिया कर दलित बच्चों के भविष्य को लूटा है। इन्होंने बाबा साहेब के आदर्शों का अपमान किया है और शिक्षा जैसे पवित्र क्षेत्र को भी अपनी भ्रष्ट नीतियों से गंदा किया है। जिन दलित बच्चों को कोचिंग मिलनी थी, उनके नाम पर बिना दस्तावेज़ के दावे, बिना हस्ताक्षर के आवेदन और कई संस्थानों के तो 100% दावे ही फर्जी पाए गए।

CM गुप्ता ने कहा कि अब भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) इस पूरे मामले की जांच करेगी। “बहुत जल्द दूध का दूध और पानी का पानी होगा। AAP को हर पैसे का हिसाब देना होगा,” उन्होंने चेतावनी दी।

Also Read: AAP Committed Massive Fraud in ‘Jai Bhim’ Coaching Scheme: Delhi CM Rekha Gupta Demands Accountability

उन्होंने आगे कहा, “बाबा साहब के नाम पर भ्रष्टाचार करने वाली आम आदमी पार्टी को पाई-पाई का हिसाब देना होगा। ‘आप’ की राजनीति हमेशा दलितों के नाम पर दिखावा करती रही है लेकिन जब जिम्मेदारी निभाने की बारी आई तो उन्हीं के हक़ पर डाका डालने से भी नहीं चूकी। अब इनका असली चेहरा जनता के सामने आएगा।”

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

लोकप्रिय

और संबंधित खबरें
Related

एमसीडी ने सेंट्रल नॉर्थ ज़ोन के 8 वार्डों में बैटरी चालित लिटर पिकर मशीनों का परीक्षण शुरू किया

एमसीडी ने केशव पुरम ज़ोन के आठ वार्डों में बैटरी चालित लिटर पिकर मशीनों का परीक्षण शुरू किया; दिल्ली में 1,000 मशीनें लगाने की योजना।

नांगलोई–नजफगढ़ रोड सड़क और पाइपलाइन के काम के चलते दोनों ओर से बंद

नई दिल्ली: नांगलोई–नजफगढ़ रोड पर नांगलोई चौक से बक्करवाला...

दिल्ली पुलिस के प्रदर्शन के बाद एसीपी मनस्वी वशिष्ठ के निलंबन की खबर

नई दिल्ली: शाहदरा थाने की घटना को लेकर पुलिस...

महापौर ने एमसीडी के दिवंगत कर्मचारियों के 46 आश्रितों को सौंपे करुणामूलक नियुक्ति पत्र

दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही ने एमसीडी के दिवंगत कर्मचारियों के 46 आश्रितों को करुणामूलक आधार पर जनस्वास्थ्य विभाग में एमटीएस पद के नियुक्ति पत्र सौंपे।