Date:

एमसीडी चुनाव: प्रवेश वाही- मोनिका पंत ने भरा नामांकन, मेयर रेस से AAP बाहर

नई दिल्ली: नगर निगम दिल्ली (MCD) के मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए नामांकन दाखिल करने का आज अंतिम दिन रहा। बीजेपी और कांग्रेस के पार्षदों ने अपने-अपने उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल किए, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस बार मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव से दूरी बनाई।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से वार्ड 53 (रोहिणी-ई) के पार्षद और पूर्व नेता सदन प्रवेश वाही ने मेयर पद के लिए नामांकन दाखिल किया, जबकि वार्ड 206 (आनंद विहार) की पार्षद मोनिका पंत ने डिप्टी मेयर पद के लिए पर्चा भरा।

कांग्रेस की ओर से वार्ड 234 के पार्षद ज़रीफ ने मेयर पद के लिए और वार्ड 39 के पार्षद राजेश कुमार गुप्ता ने डिप्टी मेयर पद के लिए नामांकन दाखिल किया।

नामांकन के दौरान मौजूदा मेयर सरदार राजा इकबाल सिंह और स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा भी मौजूद रहीं।

एमसीडी की स्थायी समिति की खाली सीटों के लिए बीजेपी ने वार्ड 27 (बेगमपुर) के पार्षद एवं डिप्टी मेयर जय भगवान यादव और वार्ड 82 के पार्षद एवं पब्लिक हेल्थ कमेटी के चेयरमैन मनीष चड्ढा को उम्मीदवार बनाया है। वहीं आम आदमी पार्टी की ओर से वार्ड 55 के पार्षद जलज कुमार ने एक सीट के लिए नामांकन दाखिल किया।

मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए चुनाव 29 अप्रैल 2026 (बुधवार) को एमसीडी की हाउस मीटिंग में आयोजित किए जाएंगे।

साफ-सुथरी दिल्ली और महिला सशक्तिकरण पर जोर
नामांकन दाखिल करने के बाद प्रवेश वाही ने कहा कि दिल्ली को कूड़े के ढेर से मुक्त करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने और पार्कों को हरा-भरा व सुंदर बनाने का भी वादा किया।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के साथ मिलकर शहर को साफ, स्वच्छ और सुंदर बनाया जाएगा।

वहीं डिप्टी मेयर पद की उम्मीदवार मोनिका पंत ने कहा कि ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ बीजेपी के लिए सिर्फ नारा नहीं बल्कि एक संकल्प है, और उनका उम्मीदवार बनाया जाना महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Popular

More like this
Related

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के वरिष्ठ अधिकारी एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO नियुक्त

अयोध्या, 2 सितंबर: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सेवानिवृत्त एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा को अपना पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है। ट्रस्ट के बयान के अनुसार, पिछले...

सौरभ भारद्वाज का आरोप, दिल्ली सरकार की स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया है कि भाजपा के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार के अधीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं और सरकारी स्वास्थ्य...

दिल्ली लक्ष्मी योजना शुरू, 1 सितंबर से महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2,500

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने दिल्ली लक्ष्मी योजना शुरू कर दी है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को 1 सितंबर से हर महीने ₹2,500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। सरकार ने...

जमरूदपुर के विरासत स्थलों से MCD ने हटाया अतिक्रमण, 10 से अधिक ट्रक मलबा निकाला

दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (MCD) ने दक्षिणी क्षेत्र के जमरूदपुर गांव स्थित विरासत स्मारक स्थलों पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाते हुए 60 से अधिक कर्मचारियों को तैनात किया और 10...