Date:

सोमनाथ पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने किया जलाभिषेक, ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ में हुईं शामिल

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमनाथ मंदिर पुनर्निर्माण के 75 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” में भाग लिया और इसे भारत की सनातन चेतना, सांस्कृतिक स्वाभिमान और राष्ट्रीय आत्मगौरव का प्रतीक बताया।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में पूरा देश इस ऐतिहासिक अवसर का उत्सव मना रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने श्री सोमनाथ मंदिर में पूर्ण विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना और जलाभिषेक किया।

रेखा गुप्ता ने कहा कि सोमनाथ का पुनर्निर्माण केवल एक मंदिर के निर्माण की कहानी नहीं, बल्कि अनेक आक्रमणों और विध्वंस के बाद भी भारत की सनातन आस्था और सांस्कृतिक चेतना के पुनर्जागरण का अमर प्रतीक है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने चांदनी चौक स्थित प्राचीन गौरी शंकर मंदिर में पूजा-अर्चना और जलाभिषेक कर देशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।

उन्होंने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत की अखंड आस्था और आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक है और इसका पुनर्निर्माण यह संदेश देता है कि भारत की संस्कृति और सनातन परंपरा शाश्वत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश “विकास भी, विरासत भी” के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहा है और भारत अपनी सांस्कृतिक पहचान को नए वैभव के साथ पुनर्स्थापित कर रहा है।

उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, केदारनाथ पुनर्विकास, महाकाल लोक और सोमनाथ जैसे प्रकल्प भारत की सांस्कृतिक चेतना के पुनर्जागरण के प्रतीक बन चुके हैं।

कार्यक्रम में कैबिनेट सहयोगी प्रवेश साहिब सिंह, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश का समापन “हर हर महादेव” और “जय सोमनाथ” के उद्घोष के साथ किया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Popular

More like this
Related

कल्याणपुरी हत्या मामले का आरोपी कुछ ही घंटों में गिरफ्तार; खून से सना चाकू और कपड़े बरामद: दिल्ली पुलिस

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने कल्याणपुरी में 28 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या के मामले में 52 वर्षीय आरोपी को कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पूर्वी...

दिल्ली के गोविंदपुरी में 20.91 ग्राम MDMA के साथ नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार; सप्लाई नेटवर्क की जांच जारी

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी में 51 वर्षीय नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कथित तौर पर 20.91 ग्राम MDMA बरामद किया है। आरोपी...

दिल्ली पुलिस ने नाबालिग लड़की की गैर-रिपोर्टेड हत्या का किया खुलासा; आरोपी गिरफ्तार, बुराड़ी में सूटकेस से शव बरामद

दिल्ली, 17 अगस्त: दिल्ली पुलिस ने एक नाबालिग लड़की की पहले से रिपोर्ट नहीं हुई हत्या के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और बुराड़ी के अजीत विहार...

दिल्ली में पुराने पानी के बिलों पर 100% LPSC माफी की समयसीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी; 5.27 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को लाभ

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने पुराने पानी के बिलों के बकाये पर लेट पेमेंट सरचार्ज (LPSC) की 100% माफी की समयसीमा बढ़ाकर 31 मार्च 2027 कर दी है। इससे उपभोक्ताओं...