नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने आनंद पर्वत हत्या मामले में मुख्य संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। मध्य जिला पुलिस के मुताबिक, मामले के सिलसिले में एक नाबालिग को भी पकड़ा गया।
पुलिस ने बताया कि चार राज्यों में चली कार्रवाई के दौरान उत्तर प्रदेश भागने की कोशिश नाकाम की गई। जांच अधिकारियों के मुताबिक, मामले से जुड़े दो हथियार बरामद हुए।

