बैंक कर्मचारी बना साइबर ठगी का सूत्रधार: दिल्ली क्राइम ब्रांच ने बड़े नेटवर्क का किया भंडाफोड़

दिनांक:

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की WR-2 यूनिट ने एक बड़े साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो बैंक कर्मचारी के रूप में कार्यरत था और ठगी गिरोह को सहयोग दे रहा था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए बिना उचित केवाईसी (KYC) प्रक्रिया के कई बैंक खाते खुलवाए। इन खातों का इस्तेमाल करोड़ों रुपये की ठगी की रकम को ट्रांसफर और छिपाने के लिए किया जा रहा था।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी टेलीग्राम आधारित जॉब स्कैम नेटवर्क से जुड़ा हुआ था, जहां लोगों को फर्जी नौकरी का लालच देकर ठगी की जाती थी। इसके बाद ठगी की रकम को इन खातों के जरिए अलग-अलग जगहों पर ट्रांसफर किया जाता था, ताकि पुलिस की नजर से बचा जा सके।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी की भूमिका इस साइबर ठगी नेटवर्क में बेहद अहम थी, क्योंकि वह अवैध पैसों के लेनदेन के लिए बैंकिंग सिस्टम उपलब्ध करवा रहा था।

यह कार्रवाई इंस्पेक्टर सतीश मलिक के नेतृत्व में, एसीपी राजपाल डाबस के मार्गदर्शन और हर्ष इंदोरा की निगरानी में सफलतापूर्वक अंजाम दी गई।

मामले की आगे की जांच जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

लोकप्रिय

और संबंधित खबरें
Related

हिरासत के बाद केजरीवाल ने रिहाई की जानकारी दी, बोले—लड़ाई जारी रहेगी

Read this story in English नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी...

दिल्ली SIR: 11 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता सहायता कैंप

दिल्ली में 11 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर SIR सहायता कैंप। नाम जोड़ने के लिए फॉर्म 6, सुधार के लिए फॉर्म 8 और 30 अक्टूबर की समयसीमा जानें।

दिल्ली में 11 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से संभावित डायवर्जन, 30 स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित होने की चेतावनी

दिल्ली में रविवार सुबह 6 बजे से 30 स्थानों पर संभावित डायवर्जन। रेलवे स्टेशन, बस अड्डे और एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त समय रखने की सलाह।

दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशनों के गेट खुले, इंटरचेंज सुविधा भी बहाल

डीएमआरसी ने दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशनों के प्रवेश-निकास गेट और इंटरचेंज सुविधा बहाल होने की घोषणा की।