जिम ट्रेनर बना लग्जरी कार चोर: दिल्ली पुलिस ने ऑटो थेफ्ट रैकेट का किया भंडाफोड़, 2 गाड़ियां बरामद

दिनांक:

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एंटी-रॉबरी एंड स्नैचिंग सेल (ARSC) ने एक बड़े ऑटो चोरी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो पहले जिम ट्रेनर के रूप में काम करता था और बाद में लग्जरी कार चोर बन गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी महंगी गाड़ियों को निशाना बनाकर चोरी करता था और उन्हें “ऑन डिमांड” बेहद कम कीमत पर ग्राहकों को सप्लाई करता था।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी की निशानदेही पर दो नई गाड़ियां—स्कॉर्पियो-एन और हुंडई क्रेटा—बरामद की हैं। ये दोनों गाड़ियां दिल्ली के मुखर्जी नगर क्षेत्र से चोरी की गई थीं और बाद में जयपुर से बरामद की गईं।

यह मामला अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़ा हुआ है, जो दिल्ली और अन्य राज्यों के बीच सक्रिय था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी प्रीमियम गाड़ियों को निशाना बनाकर उन्हें तेजी से दूसरे राज्यों में खपाने का काम करता था।

यह कार्रवाई इंस्पेक्टर मंगेश त्यागी के नेतृत्व में, एसीपी संजय नागपाल के मार्गदर्शन और संजीव कुमार यादव की निगरानी में सफलतापूर्वक अंजाम दी गई।

मामले की आगे की जांच जारी है और गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान की जा रही है।

पोस्ट साझा करें:

लोकप्रिय

और संबंधित खबरें
Related

एआई वाली सड़क सफाई मशीनें उतरीं: रेखा गुप्ता ने 10 एमसीडी मशीनों को दिखाई हरी झंडी, बेड़ा होगा 136, रोज 5,000 किमी सड़क की...

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार...

₹11.56 लाख के झूमर, ₹31 लाख की क्रॉकरी: कपिल मिश्रा ने 8 मिनट के वीडियो में गिनाई ‘शीश महल’ की कीमतें

नई दिल्ली: दिल्ली के कानून एवं न्याय, श्रम और...

चार स्कूटी, दो चाकू: ख्याला पुलिस ने दो शातिर झपटमार पकड़े, वाहन चोरी के चार मामले सुलझे

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के वेस्ट डिस्ट्रिक्ट की ख्याला...