Date:

सोमनाथ पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने किया जलाभिषेक, ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ में हुईं शामिल

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमनाथ मंदिर पुनर्निर्माण के 75 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” में भाग लिया और इसे भारत की सनातन चेतना, सांस्कृतिक स्वाभिमान और राष्ट्रीय आत्मगौरव का प्रतीक बताया।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में पूरा देश इस ऐतिहासिक अवसर का उत्सव मना रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने श्री सोमनाथ मंदिर में पूर्ण विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना और जलाभिषेक किया।

रेखा गुप्ता ने कहा कि सोमनाथ का पुनर्निर्माण केवल एक मंदिर के निर्माण की कहानी नहीं, बल्कि अनेक आक्रमणों और विध्वंस के बाद भी भारत की सनातन आस्था और सांस्कृतिक चेतना के पुनर्जागरण का अमर प्रतीक है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने चांदनी चौक स्थित प्राचीन गौरी शंकर मंदिर में पूजा-अर्चना और जलाभिषेक कर देशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।

उन्होंने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत की अखंड आस्था और आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक है और इसका पुनर्निर्माण यह संदेश देता है कि भारत की संस्कृति और सनातन परंपरा शाश्वत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश “विकास भी, विरासत भी” के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहा है और भारत अपनी सांस्कृतिक पहचान को नए वैभव के साथ पुनर्स्थापित कर रहा है।

उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, केदारनाथ पुनर्विकास, महाकाल लोक और सोमनाथ जैसे प्रकल्प भारत की सांस्कृतिक चेतना के पुनर्जागरण के प्रतीक बन चुके हैं।

कार्यक्रम में कैबिनेट सहयोगी प्रवेश साहिब सिंह, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश का समापन “हर हर महादेव” और “जय सोमनाथ” के उद्घोष के साथ किया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Popular

More like this
Related

ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी को टक्कर मारकर फरार होने वाला आरोपी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा

नई दिल्ली, 15 जून: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जिसने ड्यूटी पर तैनात एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कार से टक्कर मारकर घायल...

गोविंदपुरी अग्निकांड: पांच मंजिला इमारत में लगी आग से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली, 12 जून: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में स्थित एक पांच मंजिला रिहायशी इमारत में बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात भीषण आग लगने से तीन लोगों की...

एम. नागराज, पवन खेड़ा, मंसूर अली खान और मल्लिकार्जुन खड़गे राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित

बेंगलुरु, 11 जून: कर्नाटक से राज्यसभा की चार सीटों के लिए आयोजित द्विवार्षिक चुनाव-2026 में भाजपा उम्मीदवार एम. नागराज तथा कांग्रेस उम्मीदवार पवन खेड़ा, मंसूर अली खान और मल्लिकार्जुन खड़गे...

‘लड्डू गोपाल भी चुरा ले गया!’ मंदिर चोरी का आरोपी 48 घंटे में गिरफ्तार, मूर्तियां और धार्मिक सामग्री बरामद

नई दिल्ली, 11 जून: उत्तर दिल्ली के बुराड़ी इलाके में स्थित एक मंदिर से भगवान की मूर्तियां और धार्मिक सामग्री चोरी करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने 48 घंटे...