नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियार बनाने और तस्करी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 19 मार्च 2026 को पुलिस टीम ने बादली रेलवे स्टेशन के पास एक तस्कर को गिरफ्तार किया, जो हथियार सप्लाई करने आया था। तस्कर की तलाशी के दौरान पुलिस को एक पेन के आकार की नई पिस्तौल बरामद हुई, जिसे वह मेरठ से लाया था।
अवैध हथियार बनाने व तस्करी करने वाले गिरोह पर दिल्ली पुलिस @CrimeBranchDP की टीम का बड़ा एक्शन।
— Delhi Police (@DelhiPolice) March 28, 2026
दिनांक 19 मार्च 2026 को पुलिस टीम ने हथियार सप्लाई करने आए एक तस्कर को पुलिस टीम ने बादली रेलवे स्टेशन के पास गिरफ्त में लिया था।
अपराधी की तलाशी लेने पर पुलिस टीम को पेन के आकार की… pic.twitter.com/eKV2U9tijQ
इसके बाद, पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में स्थित एक फैक्ट्री पर छापा मारकर अवैध हथियार बनाने और बेचने वाले मुख्य अपराधी को भी गिरफ्तार किया। इस गिरोह के अन्य दो सदस्यों को उत्तर प्रदेश पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने इस कार्रवाई में 24 पेन पिस्तौल, 78 मैगज़ीन और भारी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण व कच्चा माल भी बरामद किया।

