महरौली दुष्कर्म-हत्या कांड: पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी बब्लू, वीडियो वायरल

दिनांक:

नई दिल्ली, 24 जून: दक्षिण दिल्ली के महरौली क्षेत्र में 11 वर्षीय बच्ची के कथित अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी कैब चालक बब्लू पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। घटना के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी सड़क पर दर्द से कराहते हुए और रहम की गुहार लगाते हुए दिखाई दे रहा है.

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने हिरासत के दौरान भागने का प्रयास किया, जिसके बाद हुई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आरोपी सड़क पर पड़ा हुआ दिखाई देता है। वीडियो को लेकर विभिन्न प्रकार की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी पर 11 वर्षीय बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के गंभीर आरोप हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है।

इस बीच, यह मामला राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर फिर से गंभीर सवाल खड़े हुए हैं.

दिल्ली पुलिस ने कहा है कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले जघन्य अपराधों के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी तथा दोषियों को कानून के दायरे में लाने के लिए हर आवश्यक कदम उठाया जाएगा.

पोस्ट साझा करें:

लोकप्रिय

और संबंधित खबरें
Related

ओखला लैंडफिल की करीब 60% जमीन कचरे से खाली कराई गई, MCD ने निरीक्षण के बाद बताया

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (MCD) ने कहा कि...

दिल्ली में सरकारी सेवाओं में देरी पर स्वतः अपील, अधिकारियों पर ₹5,000 तक जुर्माने का प्रावधान

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को समयबद्ध सरकारी...

एमसीडी पार्षद अमित नागपाल ने पार्षदों के बैठक भत्ते में तत्काल वृद्धि की मांग की

नई दिल्ली: एमसीडी के वार्ड 57 पीतमपुरा से निगम...

एमसीडी ने विजय विहार में 30.88 लाख रुपये के संपत्ति कर बकाया पर पांच वाणिज्यिक संपत्तियां सील कीं

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने उत्तर-पश्चिम ज़ोन...