Date:

डिप्टी मेयर डॉ. मोनिका पंत ने राम नगर वार्ड का निरीक्षण किया, सफाई और नागरिक सुविधाएं मजबूत करने के निर्देश

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (MCD) की डिप्टी मेयर डॉ. मोनिका पंत ने शाहदरा नॉर्थ ज़ोन के अंतर्गत आने वाले राम नगर वार्ड संख्या-222 का दौरा कर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था, नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों का निरीक्षण किया।

इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद चंद्र प्रकाश शर्मा, शाहदरा नॉर्थ ज़ोन की उपायुक्त ममता यादव सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान डिप्टी मेयर ने क्षेत्र की सफाई व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था को और अधिक मजबूत तथा नियमित बनाया जाए ताकि स्थानीय निवासियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिल सके।

उन्होंने विशेष रूप से सार्वजनिक स्थलों, सड़कों और आसपास के क्षेत्रों में नियमित सफाई बनाए रखने पर जोर दिया और निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

दौरे के दौरान डॉ. मोनिका पंत ने नगर निगम विद्यालय का भी निरीक्षण किया और वहां छात्रों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल सुविधा तथा अन्य आधारभूत ढांचे की समीक्षा की।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्यालय परिसर में साफ-सफाई, शौचालयों के रखरखाव, स्वच्छ पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं का उचित प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।

डिप्टी मेयर ने कहा कि दिल्ली नगर निगम राजधानी में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने और स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्य कर रहा है।

उन्होंने अधिकारियों को स्थानीय समस्याओं के त्वरित समाधान और विकास कार्यों में गति बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

डॉ. मोनिका पंत ने कहा कि एमसीडी स्वच्छता, नागरिक सुविधाओं और जनता के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Popular

More like this
Related

गलत दिशा में वाहन चलाने पर 2,321 एफआईआर; दिल्ली में जलभराव वाले हॉटस्पॉट 169 से घटकर 65 हुए: एलजी तरणजीत सिंह संधू

नई दिल्ली: दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने शुक्रवार को कहा कि राजधानी में गलत दिशा में वाहन चलाने के मामलों में अब तक 2,321 एफआईआर दर्ज की गई...

द्वारका में मानसून तैयारियों, जलभराव और सफाई कार्यों का एमसीडी आयुक्त संजीव खिरवार ने लिया जायजा

नई दिल्ली: नगर निगम दिल्ली (एमसीडी) के आयुक्त संजीव खिरवार ने गुरुवार को नजफगढ़ जोन के अंतर्गत द्वारका विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का व्यापक निरीक्षण कर मानसून के दौरान...

दिल्ली लक्ष्मी योजना शिविर में महिलाओं से मिलीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता; योजना शुरू होने के बाद करीब 4 लाख पंजीकरण

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को शालीमार बाग स्थित दिल्ली लक्ष्मी योजना शिविर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने महिला लाभार्थियों से बातचीत की, पंजीकरण प्रक्रिया...

अरविंद केजरीवाल का दावा: मेटा ने भारत में उनका अकाउंट प्रतिबंधित किया, कंपनी से मांगा जवाब

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को दावा किया कि मेटा ने भारत में उनके अकाउंट पर प्रतिबंध लगा दिया है। उन्होंने कंपनी...