‘चलाना मत भाई’ चेतावनी के बावजूद हादसा, रील बनाते समय युवक की जान गई

Date:

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर फेमस होने की होड़ एक बार फिर जानलेवा साबित हुई है। पूर्वी दिल्ली के दल्लूपुरा इलाके में रील बनाते समय एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई।

मृतक की पहचान पवन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, पवन अपने चचेरे भाई की लाइसेंसी पिस्तौल के साथ रील वीडियो बना रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पवन पिस्तौल में मैगजीन लोड करता है, जबकि वीडियो बना रहा उसका भाई उसे बार-बार चेतावनी देता है कि गोली न चलाए। इसके बावजूद पवन स्टाइल दिखाने के लिए पिस्तौल को अपनी छाती पर रखता है। तभी अचानक पिस्तौल चल जाती है और गोली सीधे उसकी छाती में लग जाती है।

गोली की आवाज सुनते ही परिवार और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पवन को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पिस्तौल को जब्त कर लिया है। इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह हादसा था, आत्महत्या थी या किसी तरह की लापरवाही या उकसावे का मामला है। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि लाइसेंसी पिस्तौल का इस्तेमाल नियमों के तहत किया जा रहा था या नहीं।

यह घटना एक बार फिर सोशल मीडिया पर खतरनाक स्टंट और रील बनाने के बढ़ते ट्रेंड पर गंभीर सवाल खड़े करती है, जहां लोग लाइक्स और फॉलोअर्स के लिए अपनी जान तक जोखिम में डाल रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आएगी।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Popular

More like this
Related

दिल्ली के उपराज्यपाल ने पुलिस नेतृत्व के साथ कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने पुलिस नेतृत्व के साथ कानून-व्यवस्था की समीक्षा की, सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने पर जोर दिया।

जामिया नगर पुलिस ने अवैध एलपीजी बिक्री का भंडाफोड़ किया; एक गिरफ्तार, 62 सिलेंडर बरामद

जामिया नगर पुलिस ने अवैध एलपीजी बिक्री के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 62 सिलेंडर और एक टाटा ऐस वाहन बरामद किया।

दिल्ली में नए फैमिली कोर्ट कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास, न्यायपालिका को मिलेगी मजबूती

दिल्ली में नए फैमिली कोर्ट कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास किया गया, जो पारिवारिक मामलों की सुनवाई को तेज और सुविधाजनक बनाएगा।

दिल्ली पुलिस ने मुंडका में अवैध LPG सिलेंडर भंडारण रैकेट का किया भंडाफोड़; 610 सिलेंडर बरामद

दिल्ली पुलिस ने मुंडका में अवैध LPG सिलेंडर भंडारण रैकेट का भंडाफोड़ किया, जिसमें 610 सिलेंडर बरामद हुए। यह कार्रवाई सुरक्षा मानदंडों का उल्लंघन करते हुए की गई।