Who is Baba Chaitanyanand?: मैनेजमेंट गुरु से जेल तक: कौन है बाबा चैतन्यनंद, जिस पर लगे यौन शोषण और धोखाधड़ी के गंभीर आरोप

Date:

नई दिल्ली: कभी मैनेजमेंट गुरु कहलाने वाले और शिकागो बूथ स्कूल ऑफ बिज़नेस से एमबीए व पीएचडी डिग्री हासिल करने वाले बाबा चैतन्यनंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी आज यौन शोषण, धोखाधड़ी और डराने-धमकाने जैसे संगीन आरोपों में घिर चुके हैं।

दिल्ली के पॉश इलाके में बने उनके आलीशान आश्रम-कम-इंस्टीट्यूट की दीवारों के पीछे की हकीकत किसी थ्रिलर से कम नहीं। जहां किताबों और क्लासरूम की आड़ में छात्राओं का उत्पीड़न होता रहा। शिकायतों के मुताबिक 17 छात्राओं ने बाबा पर छेड़छाड़, गंदे संदेश भेजने और जबरदस्ती छूने के आरोप लगाए हैं। संस्थान के भीतर ऐसा माहौल बना दिया गया था कि कोई भी विरोध करने की हिम्मत नहीं जुटा पाता।

यह पहला मौका नहीं है जब बाबा का काला चेहरा सामने आया। 2009 में भी उन पर इसी तरह के आरोप लगे थे। लेकिन संस्थान पर उनकी पकड़ इतनी मजबूत थी कि वह बार-बार बच निकलते रहे। छात्राओं ने पहले स्थानीय स्तर पर शिकायत की, फिर मामला एयरफोर्स मुख्यालय तक पहुंचा। इसके बाद ही पुलिस हरकत में आई।

Also Read: From Management Guru to Accused Godman: Who is Baba Chaitanyanand, the Delhi Ashram Chief Facing Sexual Assault Allegations

जांच में बाबा की कई करतूतें और उजागर हुईं। उनके आश्रम में खड़ी लक्जरी वोल्वो कार पर फर्जी डिप्लोमैटिक नंबर प्लेट मिली। वित्तीय अनियमितताओं में करोड़ों की हेराफेरी और फर्जी ट्रस्ट बनाने के सबूत भी सामने आए।

कभी अंतरराष्ट्रीय जर्नलों में रिसर्च प्रकाशित कराने वाला और मैनेजमेंट की किताबें लिखने वाला चैतन्यनंद आज सलाखों के पीछे है। जिस जगह को ज्ञान का केंद्र बताया गया था, वही जगह अब ‘डर्टी गेम’ और शोषण का अड्डा साबित हो रही है।

यह भी पढ़ें: Baba Chaitanyananda arrested from Agra hotel: आगरा होटल से यौन शोषण के आरोपी बाबा चैतन्यनंद गिरफ्तार, पटियाला हाउस कोर्ट में पेश होंगे

अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि इतने बड़े साम्राज्य को खड़ा करने में किन रसूखदारों का हाथ था। सवाल यह भी है कि क्या सत्ता और प्रभाव के आगे न्याय टिक पाएगा, या फिर यह मामला भी दबा दिया जाएगा।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Popular

More like this
Related

रेखा गुप्ता की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति से स्वच्छता अभियान तेज, वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट और टॉयलेट विकास पर जोर

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार राजधानी को स्वच्छ, आधुनिक और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और...

शाहदरा के सदतपुर में एमसीडी की बड़ी कार्रवाई, 16 प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयाँ सील

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने शाहदरा नॉर्थ ज़ोन के अंतर्गत वार्ड संख्या 246, सदतपुर में प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। इस अभियान के...

डॉ. एल. श्याम सिंह आरएमएल के निदेशक नियुक्त, अटल बिहारी संस्थान का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा

नई दिल्ली: डॉ. एल. श्याम सिंह को राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल का निदेशक नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें अटल बिहारी संस्थान का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा...

दिल्ली में डबल मर्डर: सीआर पार्क में पैसों के विवाद में पिता-पुत्र की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के सीआर पार्क इलाके में एक सनसनीखेज डबल मर्डर की घटना सामने आई है, जहां एक पड़ोसी ने कथित तौर पर मामूली पैसों के विवाद में...