Delhi MCD: दिल्ली पुलिस से छीना गया लाइसेंसिंग अधिकार, होटल-स्विमिंग पूल समेत कई सेवाओं की जिम्मेदारी अब MCD के पास

दिनांक:

नई दिल्ली: दिल्ली में रेखा गुप्ता सरकार और नगर निगम (MCD) की ताकत में बड़ा इजाफा हुआ है। अब से दिल्ली पुलिस होटल, गेस्ट हाउस, रेस्टोरेंट, ईटिंग हाउस, स्विमिंग पूल, ऑडिटोरियम, वीडियो गेम पार्लर, डिस्कोथेक और अम्यूजमेंट पार्क जैसी सेवाओं के लाइसेंस जारी नहीं कर सकेगी। यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अब संबंधित विभागों और नगर निगम को सौंप दी गई है।

इस बदलाव की जानकारी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को शालीमार गार्डन में आयोजित एक कार्यक्रम में दी। उन्होंने बताया कि यह निर्णय उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना के आदेश के बाद लागू किया गया है।

रेखा गुप्ता ने कहा,

“हमारी सरकार के आग्रह पर आदरणीय उपराज्यपाल ने यह दूरदर्शी, व्यवहारिक और प्रशासनिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण फैसला लिया है। इससे जहां एक ओर दिल्ली पुलिस कानून व्यवस्था पर ध्यान केंद्रित कर सकेगी, वहीं दूसरी ओर व्यवसायिक प्रक्रियाएं तेज और पारदर्शी होंगी।”

मुख्यमंत्री ने इसे Ease of Doing Business के लिए अहम कदम बताते हुए कहा कि इससे व्यापारिक माहौल को गति मिलेगी और प्रशासनिक जवाबदेही भी सुनिश्चित होगी।

MCD Empowered: Delhi Police Stripped of Licensing Powers for Hotels, Pools, and Amusement Facilities

इस फैसले के बाद अब लाइसेंसिंग प्रक्रिया में पुलिस हस्तक्षेप नहीं करेगी, जिससे फाइलों के लंबित रहने की समस्या में भी कमी आने की उम्मीद है।

राजनीतिक और प्रशासनिक प्रभाव: राजनीतिक जानकार इसे रेखा सरकार के लिए बड़ी प्रशासनिक उपलब्धि मान रहे हैं, क्योंकि इससे नगर निगम की शक्तियों में प्रत्यक्ष वृद्धि हुई है। वहीं, दिल्ली पुलिस की भूमिका सीमित होने के कारण पुलिस बल अब सिर्फ कानून-व्यवस्था पर केंद्रित रह सकेगा।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

लोकप्रिय

और संबंधित खबरें
Related

मोलरबंद स्कूल के बच्चों को सुरक्षित जगह भेजने के निर्देश, सोमवार तक क्षतिग्रस्त कमरों की मरम्मत

एमसीडी ने मोलरबंद स्कूल के बच्चों के लिए सुरक्षित वैकल्पिक स्थान और सोमवार तक कमरों की मरम्मत के निर्देश दिए; जैतपुर रोड जलभराव का स्थायी समाधान भी मांगा।

सीमापुरी इमारत हादसे में मृतकों की संख्या तीन हुई, आठ घायल; मलबे में तलाश जारी

सीमापुरी इमारत हादसे में तीन मौतें और आठ घायल; करीब 150 कर्मी बचाव कार्य में जुटे, आसपास की तीन इमारतों और ईदगाह की चारदीवारी को नुकसान।

डीयू में छात्राओं की बात सुनीं रेखा गुप्ता, अंधेरे रास्तों और सुरक्षा की कमियां दूर करने के निर्देश

रेखा गुप्ता ने डीयू की छात्राओं से बातचीत के बाद अंधेरे स्थान, टूटी फुटपाथ, सीसीटीवी की कमी और कचरे की समस्या तुरंत दूर करने के निर्देश दिए।

द्वारका पुलिस ने 250 से अधिक छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर खतरों के प्रति जागरूक किया

द्वारका पुलिस ने ट्रिनिटी इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में 250 से अधिक छात्राओं को व्यक्तिगत सुरक्षा और साइबर खतरों के प्रति जागरूक किया।