Date:

एमसीडी आयुक्त संजीव खिरवार ने सिविल लाइंस क्षेत्र का किया निरीक्षण; जहांगीरपुरी सी एंड डी प्लांट में धूल नियंत्रण के सख्त निर्देश

नई दिल्ली, 9 जून: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के आयुक्त संजीव खिरवार ने सोमवार को सिविल लाइंस क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का निरीक्षण कर स्वच्छता और प्रदूषण नियंत्रण के लिए निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान सिविल लाइंस क्षेत्र के उपायुक्त शशि प्रताप सिंह, प्रमुख अभियंता पी.सी. मीणा तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

आयुक्त ने जहांगीरपुरी स्थित 2,000 टीपीडी क्षमता वाले निर्माण एवं विध्वंस (C&D) अपशिष्ट प्रसंस्करण संयंत्र का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने संयंत्र के चारों ओर शीट लगाने तथा धूल नियंत्रण के लिए वाटर स्प्रिंकलर स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा संयंत्र तक जाने वाले मुख्य मार्ग पर हरित पट्टी विकसित करने और पौधारोपण करने के भी निर्देश दिए।

संजीव खिरवार ने संयंत्र परिसर के सौंदर्यीकरण तथा वहां जमा निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट के बड़े ढेर को कार्ययोजना बनाकर शीघ्र समाप्त करने को कहा।

आयुक्त ने मॉडल टाउन के प्रिंसेस रोड स्थित फिक्स्ड कॉम्पैक्टर ट्रांसफर स्टेशन (एफसीटीएस) का भी निरीक्षण किया।

उन्होंने अधिकारियों को इस केंद्र को मॉडल एफसीटीएस के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। साथ ही एफसीटीएस के समीप निगम की भूमि का योजनाबद्ध उपयोग कर राजस्व बढ़ाने की संभावनाओं पर काम करने को कहा।

निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान आयुक्त ने दिल्ली विश्वविद्यालय क्षेत्र में स्थित एफसीटीएस सुविधा का भी दौरा किया और वहां की कार्यप्रणाली एवं बुनियादी ढांचे की समीक्षा की।

वरिष्ठ अधिकारियों को संबोधित करते हुए संजीव खिरवार ने कहा कि निगम का उद्देश्य नागरिकों के जीवन को अधिक सुविधाजनक बनाना है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे दिल्ली को स्वच्छ, हरित और प्रदूषण-मुक्त शहर बनाने के लक्ष्य के प्रति पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें।

आयुक्त ने कहा कि एमसीडी राजधानी में कचरा प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत करने, प्रदूषण कम करने और शहरी स्वच्छता में सुधार लाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Popular

More like this
Related

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के वरिष्ठ अधिकारी एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO नियुक्त

अयोध्या, 2 सितंबर: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सेवानिवृत्त एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा को अपना पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है। ट्रस्ट के बयान के अनुसार, पिछले...

सौरभ भारद्वाज का आरोप, दिल्ली सरकार की स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया है कि भाजपा के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार के अधीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं और सरकारी स्वास्थ्य...

दिल्ली लक्ष्मी योजना शुरू, 1 सितंबर से महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2,500

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने दिल्ली लक्ष्मी योजना शुरू कर दी है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को 1 सितंबर से हर महीने ₹2,500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। सरकार ने...

जमरूदपुर के विरासत स्थलों से MCD ने हटाया अतिक्रमण, 10 से अधिक ट्रक मलबा निकाला

दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (MCD) ने दक्षिणी क्षेत्र के जमरूदपुर गांव स्थित विरासत स्मारक स्थलों पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाते हुए 60 से अधिक कर्मचारियों को तैनात किया और 10...