द्वारका में मानसून तैयारियों, जलभराव और सफाई कार्यों का एमसीडी आयुक्त संजीव खिरवार ने लिया जायजा

दिनांक:

नई दिल्ली: नगर निगम दिल्ली (एमसीडी) के आयुक्त संजीव खिरवार ने गुरुवार को नजफगढ़ जोन के अंतर्गत द्वारका विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का व्यापक निरीक्षण कर मानसून के दौरान स्वच्छता, जल निकासी, विकास कार्यों और नागरिक सुविधाओं की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान उनके साथ द्वारका विधायक प्रद्युम्न सिंह राजपूत, पार्षद नरेंद्र गिरसा, उपायुक्त शश्वत सौरभ तथा एमसीडी के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

आयुक्त ने वशिष्ठ पार्क, डाबरी नाला रोड, डाबरी, सागरपुर ड्रेन रोड, काली माता मंदिर, पंखा रोड, डाबरी फल मंडी, दशरथपुरी मेट्रो स्टेशन, नसीरपुर सब्जी मंडी, मंगलापुरी वार्ड, दुर्गा पार्क और इंद्रप्रस्थ पार्क सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

वशिष्ठ पार्क और डाबरी नाला रोड स्थित कूड़ा संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने अधिकारियों को नियमित रूप से कूड़ा उठाने, उच्च स्तर की स्वच्छता बनाए रखने तथा अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

मानसून को देखते हुए आयुक्त ने अधिकारियों को क्षेत्र में लगातार मौजूद रहकर जलभराव वाले स्थानों की निगरानी करने और वर्षा जल की शीघ्र निकासी सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने डाबरी नाला रोड पर कूड़ा जमा न होने देने और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के भी निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री विकास निधि के तहत चल रहे सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरा करने के निर्देश दिए।

डाबरी स्थित एमसीडी सहशिक्षा प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान विद्यालय की जर्जर दीवार का संज्ञान लेते हुए उन्होंने छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए।

जलभराव रोकने के उपायों की समीक्षा के तहत उन्होंने डाबरी फल मंडी और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को जल निकासी से जुड़े सभी आवश्यक कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने को कहा। मंगलापुरी वार्ड में भी उन्होंने इसी संबंध में चल रहे कार्यों की समीक्षा की।

दुर्गा पार्क में कूड़ा संग्रहण स्थलों का निरीक्षण करते हुए खिरवार ने नियमित सफाई, समय पर कचरा उठाने और नागरिक सुविधाओं के प्रभावी रखरखाव पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय पार्षद के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

निरीक्षण के दौरान नालों की सफाई, अतिक्रमण हटाने, आवारा पशुओं की समस्या, अवैध मांस की दुकानों तथा पार्कों के रखरखाव की भी समीक्षा की गई।

आयुक्त ने सभी संबंधित विभागों को विशेष स्वच्छता अभियान और गहन सफाई कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए तथा कहा कि नागरिक शिकायतों के त्वरित समाधान और स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित शहरी वातावरण सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय कार्रवाई आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि एमसीडी बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने, स्वच्छता अवसंरचना को मजबूत करने तथा विकास परियोजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर दिल्ली को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और मानसून के लिए पूरी तरह तैयार रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

लोकप्रिय

और संबंधित खबरें
Related

2013 के शालीमार बाग मामले में घोषित भगोड़ा गिरफ्तार, AATS ने सबीर खान को पकड़ा

बाहरी उत्तरी जिले की AATS ने तकनीकी निगरानी और जमीनी जांच से सबीर खान को पकड़ा। उसे 2013 के शालीमार बाग मामले में घोषित भगोड़ा बताया गया है।

स्कूटी सवार के यू-टर्न से खुला अवैध शराब का मामला, शाहबाद डेयरी में 200 क्वार्टर जब्त

शाहबाद डेयरी में संदिग्ध यू-टर्न के बाद पुलिस ने 27 वर्षीय ललित को पकड़ा। बैग और स्कूटी से 200 क्वार्टर अवैध शराब बरामद होने का दावा।

मोलरबंद स्कूल के बच्चों को सुरक्षित जगह भेजने के निर्देश, सोमवार तक क्षतिग्रस्त कमरों की मरम्मत

एमसीडी ने मोलरबंद स्कूल के बच्चों के लिए सुरक्षित वैकल्पिक स्थान और सोमवार तक कमरों की मरम्मत के निर्देश दिए; जैतपुर रोड जलभराव का स्थायी समाधान भी मांगा।

सीमापुरी इमारत हादसे में मृतकों की संख्या तीन हुई, आठ घायल; मलबे में तलाश जारी

सीमापुरी इमारत हादसे में तीन मौतें और आठ घायल; करीब 150 कर्मी बचाव कार्य में जुटे, आसपास की तीन इमारतों और ईदगाह की चारदीवारी को नुकसान।