नई दिल्ली: उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने कहा है कि भारी भीड़ से होने वाली असुविधा और भगदड़ जैसी स्थितियों से बचने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ‘होल्डिंग एरिया’ बनाया गया है।
मंडल ने यह बात एक यात्री की उस पोस्ट के जवाब में एक्स पर लिखी, जिसमें स्टेशन पर भीड़ की स्थिति का जिक्र किया गया था और रेल सेवा को टैग किया गया था।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ के कारण यात्रियों को होने वाली असुविधा और भगदड़ जैसी स्थितियों से बचने के लिए, एक ‘होल्डिंग एरिया’ बनाया गया है।
— DLI Division NR (@drm_dli) November 11, 2026
मंडल के अनुसार, होल्डिंग एरिया यात्रियों की आवाजाही को व्यवस्थित करने और अत्यधिक भीड़ को रोकने में मदद करता है।
मंडल ने दूसरी पोस्ट में कहा कि इसके परिणामस्वरूप यात्री सुव्यवस्थित तरीके से टिकट खरीद सकते हैं और बिना किसी परेशानी के अपनी ट्रेनों में सवार होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकते हैं।
पोस्ट में यह नहीं बताया गया है कि होल्डिंग एरिया में कितने लोग रुक सकते हैं या वह स्टेशन में कहां स्थित है।

