दिल्ली में ₹1 करोड़ की एमडीएमए ड्रग तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 2 नाइजीरियाई सहित 4 गिरफ्तार

दिनांक:

नई दिल्ली: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने राजधानी में सक्रिय एमडीएमए ड्रग तस्करी के एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

इस कार्रवाई में दो नाइजीरियाई नागरिकों सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 90 ग्राम एमडीएमए बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ₹1 करोड़ बताई जा रही है।

इसके अलावा ₹37,500 नकद, 3 इलेक्ट्रॉनिक तराजू, पैकिंग सामग्री और ड्रग सप्लाई में इस्तेमाल किए जा रहे वाहन भी जब्त किए गए हैं।

जांच में सामने आया है कि गिरोह का सरगना और उसके सहयोगी तिलक नगर इलाके में किराए के मकान से इस अवैध कारोबार को संचालित कर रहे थे, जिसे उन्होंने अपने गैरकानूनी गतिविधियों के लिए कवर के रूप में इस्तेमाल किया।

यह सफल कार्रवाई इंस्पेक्टर शिव कुमार के नेतृत्व में, एसीपी कुलदीप यादव के मार्गदर्शन और डीसीपी राहुल अलवाल की निगरानी में की गई।

दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशीले पदार्थों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति जारी रहेगी और मामले में आगे की जांच जारी है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

लोकप्रिय

और संबंधित खबरें
Related

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों के प्रवेश-निकास द्वार आज रात 9 बजे से बंद रहेंगे

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों के प्रवेश-निकास द्वार 9 अक्टूबर रात 9 बजे से अगले आदेश तक बंद रहेंगे। नई दिल्ली में इंटरचेंज भी उपलब्ध नहीं होगा।

बुराड़ी के पांच लेन वाले केंद्र में सालाना एक लाख वाहनों की फिटनेस जांच

बुराड़ी ATS में सालाना एक लाख वाहनों की जांच होगी। दिल्ली की कुल स्वचालित परीक्षण क्षमता 2.5 लाख से अधिक है।

दिल्ली में मिशन ANMOL का विस्तार, नवजातों के 63 विकारों की होगी मुफ्त स्क्रीनिंग

मिशन ANMOL में 63 विकारों की मुफ्त स्क्रीनिंग होगी। दिल्ली ने सालाना लक्ष्य बढ़ाकर 2.5 लाख नवजात किया है।

मधु विहार में दो संदिग्ध पकड़े गए, फोन और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

मधु विहार पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़कर मोबाइल फोन और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की। वाहन चोरी का एक और मामला भी सुलझा।