मंगोलपुरी में 25 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या, CCTV में कैद पूरी वारदात

दिनांक:

नई दिल्ली: दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में बुधवार शाम एक 25 वर्षीय युवक आकाश की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यह पूरी वारदात इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

पुलिस के अनुसार, घटना मंगोलपुरी के एन-ब्लॉक की है, जहां आकाश अचानक जान बचाने के लिए भागता हुआ दिखाई देता है। इसी दौरान तीन से चार युवक उसका पीछा करते हुए उस पर लगातार चाकू से वार करते हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हमला एक भीड़भाड़ वाले इलाके में हुआ, लेकिन लोग तमाशबीन बने रहे।

घटना के दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति ने डंडा लेकर हमलावरों को रोकने की कोशिश की, लेकिन तब तक आरोपी युवक आकाश को गंभीर रूप से घायल कर मौके से फरार हो चुके थे।

25-year-old man stabbed to death in Mangolpuri, entire incident captured on CCTV

लहूलुहान हालत में आकाश को संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि मृतक आकाश रेड़ी (ठेला) लगाने का काम करता था। हालांकि, हमले के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने मौके से चाकू बरामद कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली गई है।

पुलिस का कहना है कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें: मंगोलपुरी हत्याकांड: डीयू छात्र समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, 500 मीटर तक पीछा कर 15 बार चाकू से हमला

Also Read: 25-Year-Old Man Stabbed to Death in Mangolpuri; Brutal Attack Captured on CCTV


कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

लोकप्रिय

और संबंधित खबरें
Related

अयोध्या में त्रैमासिक बैठक में राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

नई दिल्ली: अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि परिसर में 28...

कालकाजी साप्ताहिक बाजार में अतिक्रमण, जाम और सफाई पर MCD आयुक्त के निर्देश

नई दिल्ली: त्योहारों से पहले कालकाजी साप्ताहिक बाजार में...

उत्तर-पश्चिम दिल्ली में वाहन चोरी के दो संदिग्ध गिरफ्तार, चार मोटरसाइकिलें बरामद

नई दिल्ली: उत्तर-पश्चिम दिल्ली में वाहन चोरी के संदेह...

पंजाबी बाग प्रदूषण जांच: शकूर बस्ती रेलवे यार्ड की धूल पर चालान और सशर्त सीलिंग कार्रवाई के निर्देश

नई दिल्ली: पंजाबी बाग प्रदूषण हॉटस्पॉट के निरीक्षण के...