Knife Recovered in Delhi CM Rekha Gupta Attack: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता पर हमले में बड़ा खुलासा, आरोपी राजेश-तहसीन 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

दिनांक:

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले के मामले में नया खुलासा हुआ है। जांच में पता चला है कि मुख्य आरोपी राजेश खिलसी ने सीएम पर चाकू से हमला करने की कोशिश की थी, लेकिन सख्त सुरक्षा घेरा होने के कारण उसकी योजना नाकाम हो गई।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने जो चाकू फेंका था वह सिविल लाइंस इलाके से बरामद कर लिया गया है, जिससे मामले में अहम सबूत हाथ लगे हैं।

इस बीच अदालत ने दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मुख्य आरोपी राजेश खिलसी के साथ उसका मददगार मोहम्मद तहसीन भी पकड़ा गया है। तहसीन को गुजरात के राजकोट से गिरफ्तार कर दिल्ली लाया गया और पूछताछ जारी है।

अधिकारियों के अनुसार, जांच इस बात पर केंद्रित है कि आरोपी अकेले काम कर रहे थे या किसी बड़े षड्यंत्र का हिस्सा थे। सुरक्षा एजेंसियां मुख्यमंत्री आवास पर सुरक्षा इंतज़ामों की भी पुनः समीक्षा कर रही हैं।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

लोकप्रिय

और संबंधित खबरें
Related

दिल्ली में 1,160 मिस्ट स्प्रे इकाइयां स्थापित: डीपीसीसी

नई दिल्ली: दिल्ली में मेट्रो स्टेशनों, आईजीआई हवाई अड्डे...

गोकलपुरी में अवैध पटाखा निर्माण इकाई पकड़ी, तीन लोग दबोचे गए: पुलिस

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध पटाखा निर्माण इकाई...

धूल प्रदूषण कम करने के लिए दिल्ली में सड़कें और फुटपाथ दुरुस्त कर रहा डीएमआरसी

नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने धूल...

दिल्ली में 2,298 प्रदूषणकारी इकाइयां बंद या सील की गईं: डीपीसीसी

नई दिल्ली: दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति के अनुसार राजधानी...