Date:

Ghazipur: गाजीपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: दामाद ने पेट्रोल डालकर ससुर को जिंदा जलाया, इलाज के दौरान अस्पताल में मौत

नई दिल्ली: दिल्ली के गाजीपुर की राजवीर कॉलोनी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक 30 वर्षीय दामाद ने अपने 55 वर्षीय ससुर को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित रणवीर पर उसके दामाद संदीप ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। गंभीर हालत में रणवीर को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Ghaziapur Horror: Man Sets Father-in-Law on Fire, Victim Dies During Treatment Accused Sandeep
30 वर्षीय संदीप

पुलिस ने आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जांच में पता चला कि संदीप शराब का आदी था और अक्सर अपनी पत्नी को प्रताड़ित करता था। परिवार के अनुसार, रणवीर ने कई बार दामाद को समझाने की कोशिश की थी, लेकिन उसने कभी नहीं सुना।

हैरानी की बात है कि यह जघन्य वारदात कृष्ण जन्माष्टमी के दिन अंजाम दी गई, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पुलिस ने कहा है कि संदीप के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Popular

More like this
Related

सौरभ भारद्वाज का आरोप, दिल्ली सरकार की स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया है कि भाजपा के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार के अधीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं और सरकारी स्वास्थ्य...

दिल्ली लक्ष्मी योजना शुरू, 1 सितंबर से महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2,500

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने दिल्ली लक्ष्मी योजना शुरू कर दी है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को 1 सितंबर से हर महीने ₹2,500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। सरकार ने...

जमरूदपुर के विरासत स्थलों से MCD ने हटाया अतिक्रमण, 10 से अधिक ट्रक मलबा निकाला

दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (MCD) ने दक्षिणी क्षेत्र के जमरूदपुर गांव स्थित विरासत स्मारक स्थलों पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाते हुए 60 से अधिक कर्मचारियों को तैनात किया और 10...

सीबीआईसी ने जाली डीआईएन और विभागीय लोगो वाले फर्जी जीएसटी समन से किया आगाह

नई दिल्ली: केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड ने करदाताओं को ऐसे फर्जी जीएसटी समन से सावधान किया है, जिनमें सरकारी लोगो की नकल और जाली दस्तावेज पहचान संख्या...