Date:

Delhi schools Bomb Threats: दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, डीपीएस द्वारका भी निशाने पर

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह दहशत फैल गई जब डीपीएस द्वारका, कृष्णा मॉडल पब्लिक स्कूल, सर्वोदय विद्यालय और माता पब्लिक स्कूल समेत कई प्रतिष्ठित स्कूलों को बम धमाके की धमकी भरे ईमेल मिले।

जानकारी के मुताबिक यह मेल एक संदिग्ध ग्रुप “Terrors 111” की ओर से भेजा गया है, जिसने पहले भी ऐसी धमकियां दी थीं। माना जा रहा है कि ग्रुप ने यह मेल डार्क नेट के जरिए भेजे हैं, जिसके चलते उनकी लोकेशन ट्रेस करना बेहद मुश्किल हो रहा है।

लगातार मिल रही धमकियों से अभिभावकों और बच्चों में भारी दहशत का माहौल है। कई स्कूलों में सुरक्षा जांच बढ़ा दी गई है।

Also Read: Bomb Threats Rock Delhi Schools: DPS Dwarka Among Several Institutions Targeted by Terror Mail

वहीं, विपक्ष ने दिल्ली सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं, यह कहते हुए कि जब लगातार धमकियां मिल रही हैं तो स्कूल सुरक्षा और पब्लिक सिक्योरिटी को और मज़बूत क्यों नहीं किया गया।

फिलहाल, दिल्ली पुलिस और साइबर टीम मामले की जांच कर रही हैं और सुरक्षा एजेंसियां मेल के स्रोत तक पहुँचने की कोशिश कर रही हैं।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Popular

More like this
Related

सौरभ भारद्वाज का आरोप, दिल्ली सरकार की स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया है कि भाजपा के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार के अधीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं और सरकारी स्वास्थ्य...

दिल्ली लक्ष्मी योजना शुरू, 1 सितंबर से महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2,500

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने दिल्ली लक्ष्मी योजना शुरू कर दी है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को 1 सितंबर से हर महीने ₹2,500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। सरकार ने...

जमरूदपुर के विरासत स्थलों से MCD ने हटाया अतिक्रमण, 10 से अधिक ट्रक मलबा निकाला

दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (MCD) ने दक्षिणी क्षेत्र के जमरूदपुर गांव स्थित विरासत स्मारक स्थलों पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाते हुए 60 से अधिक कर्मचारियों को तैनात किया और 10...

सीबीआईसी ने जाली डीआईएन और विभागीय लोगो वाले फर्जी जीएसटी समन से किया आगाह

नई दिल्ली: केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड ने करदाताओं को ऐसे फर्जी जीएसटी समन से सावधान किया है, जिनमें सरकारी लोगो की नकल और जाली दस्तावेज पहचान संख्या...